8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यबियहवा तो दिल्‍ली में ही किए न जी! रामविलास के बहाने नीतीश...

बियहवा तो दिल्‍ली में ही किए न जी! रामविलास के बहाने नीतीश ने चिराग पर कसा तंज

Published on

पटना

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के मोकामा और गोपालगंज में प्रचार करने जाने के सवाल के बहाने चिराग पासवान और बीजेपी पर करारा हमला बोला है। इतना ही नहीं उन्‍होंंने दिवंगत नेता रामविलास पासवान को भी नहीं छोड़ा। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पर हमला बोलते हुए और पासवान परिवार से नजदीकियों का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्‍होंने रामविलास पासवान को भी लपेटे में ले लिया। इस सवाल पर कि चिराग पासवान बीजेपी के लिए प्रचार करने गए हैं। नीतीश कुमार ने कहा‍ कि ‘वो (चिराग) तो ठीक ही कर रहा है। वह तो हम लोगों के खिलाफ कैंडिडेट के रूप में खड़ा किया गया था।’ नीतीश कुमार ने कहा कि ‘आप लोगों को मालूम ही है हमने इनके पिता जी का न केवल सम्‍मान किया था बल्कि उनका समर्थन भी किया था।’ मुख्‍यमंत्री ने बातों ही बातों में चिराग पासवान ने पिता के विवाह पर भी कटाक्ष कर दिया। उन्‍होंने कहा कि ‘हमारा रिश्‍ता पुराना रहा है। लेकिन विवाह तो उन्‍होंने दिल्‍ली में ही किया था ना। ये सब तो लड़का बच्‍चा है।’

क्‍या कहा नीतीश कुमार ने
चिराग पासवान पहले से ही बीजेपी के साथ है… सब लोग जान रहे हैं ….वह ठीक ही कर रहा है … जदयू के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करवाया गया था। यह सब जानते हैं। किसने खड़ा करवाया। रामविलास पासवान को हमने सम्मान ही नहीं दिया बल्कि शुरुआती दिन से ही हमने उनका समर्थन किया था। चिराग पासवान अभी बच्चा है।रामविलास पासवान ने दिल्ली में जाकर दूसरा विवाह किया था। जब रहते थे तो हम जाते रहते थे, हमारा रिश्ता बहुत पुराना है। वह नहीं रहे यह दुखद है। अब लड़का बच्चा जो भी बोल रहा है। पार्टी की राय हुई तो इसी लिए हम अलग हुए। 2017 में गलती कर दिया तो हम लोग छोड़ कर वापस आ गए अपने जगह पर।

बिहार में हो रहे उपचुनाव पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मोकामा और गोपालगंज दोनों सीटों पर आरजेडी उम्मीदवार की जीत होगी। दोनों ही सीटों पर हमारी निगाह बनी हुई है। नीतीश कुमार ने कहा कि चोट लगने कारण वहां प्रचार में नहीं जा पाया हूं लेकिन वहांं के लोगों से लगातार हमारी बातचीत होती रहती है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...