11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedमोरबी हादसे के बीच इरफान की 'मदारी' का सीन वायरल, लोग बोले-...

मोरबी हादसे के बीच इरफान की ‘मदारी’ का सीन वायरल, लोग बोले- देखो कैसे भ्रष्टाचार से गिरते हैं पुल

Published on

रविवार 30 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। मोरबी में एक पुल धड़धड़ाकर गिर गया, जिसमें 140 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मोरबी का यह पुल ‘झूलता पुल’ के नाम से मशहूर था और मच्छु नदी पर बना था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर 500 से अधिक लोग थे। हैरानी की बात यह है कि इस पुल को सात महीने पहले ही रेनोवेशन और मरम्मत के काम के लिए बंद किया गया था। तो फिर इसे खोला क्यों गया? सवाल उठ रहे हैं कि क्या ज्यादा कमाई के लालच के चक्कर में पुल खोला गया? लोगों की मौत के बीच मोरबी पुल पर सियासत शुरू हो गई है। इसी बीच इरफान की फिल्म ‘मदारी’ का एक सीन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह घूस लेकर और रुपया-पैसा खिलाकर पुल बनाए जाते ह

इस सीन की बात इसलिए हो रही है क्योंकि फिल्म में एक्टर Irrfan Khan खान का बेटा एक पुल के नीचे दबकर मर जाता है। फिल्म में वह एक आम आदमी के किरदार में हैं। वह बेटे की मौत के लिए सत्ता को दोषी मानते हैं। इरफान का किरदार बदला लेने के लिए गृहमंत्री (फिल्म में) को किडनैप कर लेता है। इरफान का किरदार उन लोगों को सजा दिलाना चाहता है, जिसकी वजह से उसका बेटा और अन्य लोग पुल के नीचे दबकर मरे। ‘मदारी’ फिल्म के इसी सीन को लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

‘मदारी’ का यह सीन और मोरबी का पुल
वायरल सीन में इरफान कह रहे हैं, ‘आपसे पूछ रहा हूं। आप ठेकेदार हैं ना पुल के। बहुत पुल बांधे हैं आपने। इस पुल में क्या गड़बड़ी हुई थी?’। फिर जवाब मिलता है, ‘गलती हो गई हमसे। बहुत खिलाना-पिलाना पड़ा हमें, इसलिए गलती हो गई।’ तब इरफान साथ बैठे एक नेता की ओर इशारा करते हुए ठेकेदार से पूछते हैं, ‘इसको खिलाया?’ कोई जवाब नहीं मिलता है। इरफान कुर्सी से उठते हैं और पास ही रखे सिलेंडर का नॉब खोल देते हैं। गैस कमरे में भरने लगती है तो नेता डर जाता है।

फिल्म ने सत्ता और आम आदमी को लेकर दिया था यह संदेश
डरकर वह अपना गुनाह कबूल करता है और कहता है, ‘मैंने खाया। बहुत ज्यादा खाया। मैंने पार्टी फंड के लिए खाया। अपने लिए भी खाया। लेकिन आज तक कोई पुल गिरा नहीं। यह बस एक एक्सीडेंट है।’ इतना सुनते ही इरफान बोलते हैं, ‘जिस पुल के नीचे मेरा बेटा दबकर मर गया। उस पुल के पैसे आपकी पार्टी ने खाए हैं। है ना? इस पर एक और नेता का जवाब मिलता है, ‘देखो पार्टी और पॉलिटिक्स में हर एक नोट का रंग नहीं देखा जाता।’ ‘मदारी’ फिल्म के जरिए डायरेक्टर ने यही संदेश देने की कोशिश की थी कि जिस तरह एक जमूरा बंदर को नचाता है, उसी तरह सत्ता के लोग आम लोगों की नचाते हैं और उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...