11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedTwitter पर ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे ₹1,600! मस्‍क...

Twitter पर ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे ₹1,600! मस्‍क के प्‍लान पर क्‍या बोली सरकार

Published on

नई दिल्‍ली

ट्विटर के वेरिफिकेशन के बाद जारी किए जाने वाले बैज ‘ब्लू टिक’ के लिए प्रति माह 20 अमेरिकी डॉलर का शुल्क लेने की खबरें हैं। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि इसपर कोई भी टिप्पणी ट्विटर से वास्तविक स्थिति जानने के बाद ही की जा सकती है। चंद्रशेखर ने कहा, ‘यह बात ट्विटर ने नहीं की है। किसी ने इस खबर को चलाया है… इसकी ट्विटर ने पुष्टि नहीं की है। उन्हें जो कहना है, उसे कहने दीजिए और फिर हम टिप्पणी करेंगे… मैं अनुमान के आधार पर हस्तक्षेप नहीं कर सकता।’ मंत्री से उन खबरों पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया था, जिनके मुताबिक ट्विटर अपने उपयोगकर्ताओं की पहचान की पुष्टि करने वाले प्रतिष्ठित ‘ब्लू टिक मार्क’ के लिए शुल्क लेने पर विचार कर रहा है।

इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला इंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने शुक्रवार को 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण पूरा किया था। सरकार ने यह स्पष्ट किया कि वह भारतीयों के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट सुनिश्चित करने में सोशल मीडिया कंपनियों को भागीदार के रूप में देखती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ब्लू वेरिफिकेशन प्रक्रिया में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं। दरअसल एक यूजर ने एलन मस्क को ट्वीट करके पूछा था कि उसके पास भारी संख्या में फॉलोअर्स हैं, बावजूद उसे ब्लू टिक नहीं मिल पा रहा है। इस ट्वीट के रिप्लाई में ही एलन मस्क ने पेड ब्लू टिक की तरफ इशारा किया है।

अंग्रेजी टेक वेबसाइट द वर्ज ने सबसे पहले इसकी रिपोर्ट दी है। द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर का ब्लू टिक सिर्फ ट्विटर ब्लू टिक मेंबर्स के लिए होगा जो कि एक सब्सक्रिप्शन आधारित सर्विस है। ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद यूजर्स को ट्वीट एडिट समेत कई तरह के एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं। ट्विटर ब्लू का मासिक सब्सक्रिप्शन 19.99 डॉलर यानी करीब 1,600 रुपये है। कहा जा रहा है कि जिनका अकाउंट पहले से वेरिफाई है, उन्हें 90 दिनों के अंदर ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, नहीं तो प्रोफाइल से ब्लू टिक हट जाएगा।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...