11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedरुपये के साथ 37 साल में पहली बार हुआ ऐसा, जानिए अब...

रुपये के साथ 37 साल में पहली बार हुआ ऐसा, जानिए अब क्या रह गई है कीमत

Published on

नई दिल्ली

रुपये की कीमत में सोमवार को 30 पैसे की गिरावट आई और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 82.775 पर बंद हुआ। एशिया की दूसरी अधिकांश करेंसीज की कीमत में भी गिरावट आई। इसकी वजह यह है कि अगले हफ्ते कुछ देशों के सेंट्रल बैंकों की बैठक होने जा रही है। इसमें नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। अक्टूबर में रुपये में डॉलर के मुकाबले 1.77 फीसदी की गिरावट आई। यह लगातार दसवां महीना है जब रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले गिरी है। इससे पहले अंतिम बार दिसंबर 2021 में रुपये डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ था। 1985 के बाद यह पहला मौका है जब रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले इतने लंबे समय तक गिरावट आई है।

इसके साथ ही रुपया एक दशक में डॉलर के खिलाफ सबसे खराब सालाना प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। अमेरिका फेडरल रिजर्व  के एक बार फिर ब्याज दरों में इजाफा करने की उम्मीद है। माना जा रही है कि नीतिगत दरों में एक बार फिर 75 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके साथ ही चीन के इकनॉमिक आउटलुक के कारण भी एशियाई करेंसीज की मांग प्रभावित हुई।

डॉलर हुआ मजबूत
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.47 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 111.05 पर था। शेयरखान में रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से रुपये में गिरावट आई। लेकिन शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल में गिरावट ने इसे ज्यादा नीचे नहीं जाने दिया। इतनी ही नहीं विदेशी निवेशकों के पैसा डालने से भी निचले स्तर पर रुपये को सपोर्ट मिला।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...