सोलापुर,
महाराष्ट्र के सोलापुर में सोमवार रात भीषण हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई है. पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर हादसे के बारे में और जानकारी पता करने की कोशिश कर रही है.
हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में 16 अक्टूबर को ऐसा ही भीषण हादसा सामने आया था, जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. यहां एक तेज रफ्तार बस ने सात वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी थी. इससे कारों में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा था. हादसा पुणे के चांदनी चौक इलाके के पास हुआ था. यहां एक हाइवे पर एक बस सवारियों को लेकर जा रही थी, उसी दौरान रोड पर जा रही 7 कारों को बस ने टक्कर मार दी थी.
