6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यहिमाचल चुनाव से पहले बागियों पर BJP सख्त, 4 पूर्व विधायक सस्पेंड

हिमाचल चुनाव से पहले बागियों पर BJP सख्त, 4 पूर्व विधायक सस्पेंड

Published on

चंडीगढ़,

हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक तेज हो गई है. टिकट बंटवारे के बाद बागी हुए 4 पूर्व विधायकों समेत भारतीय जनता पार्टी ने अपने 5 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसके अलावा पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष की भी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है. इन सभी पर 6 साल तक पार्टी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने की रोक रहेगी. जिन नेताओं का सस्पेंशन हुआ है, वे सभी BJP के प्रत्याशियों के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

जिन पांच नेताओं पर एक्शन लिया गया है. उनमें किन्नौर के पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल, इंदौरा के पूर्व विधायक मनोहर धीमान, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर और फतेहपुर से आने वाले पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष कृपाल परमार शामिल हैं.

BJP ने बकायदा लेटर जारी करके सभी की प्राथमिक सदस्यता खत्म करने का ऐलान किया है. जारी पत्र में लिखा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की प्रथामिक सदस्यता को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होना है, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

टिकट कटने पर छलका था पूर्व सांसद का दर्द
हाल ही में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने ही पूर्व सांसद का दर्द छलक पड़ा था. पूर्व सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने ही रो पड़े थे. दरअसल, कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी महेश्वर सिंह एक जनसभा को संबोधित करते हुए भावुक हो गए थे. वह कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली के दौरान रो पड़े.

नामांकन के आखिरी दिन कट गया था टिकट
बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें बीजेपी की ओर से कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया था, लेकिन नामांकन के आखिरी दिन पार्टी ने उनकी जगह कुल्लू से किसी दूसरे उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतार दिया.

 

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...