6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यUP के जिला अस्पताल में तांत्रिक कर रहे मरीजों का इलाज, हैरान...

UP के जिला अस्पताल में तांत्रिक कर रहे मरीजों का इलाज, हैरान कर देंगी तस्वीरें

Published on

महोबा ,

यूपी के महोबा जिला अस्पताल से हैरान कर देने वाला मामला आया है. यहां इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का इलाज तांत्रिक कर रहे हैं. इससे डॉक्टरों पर सवाल उठ रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, पूरे मामले पर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं.गौरतलब है कि जिले के कुलपहाड़ अंतर्गत दरियार सिंह के खुड़ा निवासी गुलाब सिंह की 22 साल की बेटी संध्या यादव को रविवार को बिच्छू ने डंक मार दिया था. इसके बाद परिजन इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर आए. यहां चितइयन गांव का रामदास भी भर्ती था. उसे भी बिच्छू ने डंक मारा था.

अस्पताल में दिखे 3 तांत्रिक
डॉक्टरों के इलाज से फायदा न मिलने पर परिजनों ने तांत्रिकों को अस्पताल में बुलवा लिया. उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ही संध्या और रामदास का झाड़-फूंक कर इलाज किया. इस दौरान अस्पताल में 1, 2 नहीं बल्कि 3 तांत्रिक थे. हैरानी की बात ये है कि खुलेआम जिला अस्पताल में झाड़-फूंक होती रही और जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी.

तांत्रिक का दावा- सौ फीसदी होगा फायदा
झाड़-फूंक कर इलाज करने आए गोरखा गांव निवासी लखनलाल ने बताया कि उसके पास रोजाना मरीज आते हैं. उसने जिला अस्पताल में महिला मरीज का इलाज किया है. दावा है कि वो सौ फीसदी ठीक हो जाएगी. दूसरे तांत्रिक संतोष कुमार पुजारी का दावा है कि उसने भी झाड़-फूंक से दो मरीजों का इलाज किया है. उन्हें आराम भी मिल गया है.

क्या लोगों को अस्पताल के डॉक्टरों पर भरोसा नहीं
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब महोबा के जिला अस्पताल में तांत्रिकों द्वारा झाड़-फूंक की गई हो. इससे पहले भी इमरजेंसी वार्ड में महिला का तांत्रिक द्वारा इलाज करने का मामला आया था. सवाल ये भी उठ रहा है क्या लोगों को अस्पताल के डॉक्टरों पर भरोसा नहीं है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...