11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedInstagram Down: सस्पेंड हो रहे हैं अकाउंट्स, फॉलोवर्स भी हो रहे कम,...

Instagram Down: सस्पेंड हो रहे हैं अकाउंट्स, फॉलोवर्स भी हो रहे कम, यूजर्स परेशान

Published on

नई दिल्ली,

इंस्टाग्राम के कई यूजर्स अकाउंट सस्पेंशन की शिकायत कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इंस्टा ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. अकाउंट सस्पेंड होने की वजह से कई लोग परेशान हैं ट्विटर पर इसकी शिकायत कर रहे हैं. हाल ही में दो घंटे तक के लिए WhatsApp भी डाउन रहा था. हालांकि हमेशा की तरह फेसबुक ने इस बार भी WhatsApp के बंद रहने की पीछे की असली वजह नहीं बताई.

क्यों सस्पेंड किए जा रहे हैं यूजर्स के अकाउंट्स?
जिन यूजर्स के इंस्टा प्रोफाइल सस्पेंड किए जा रहे हैं उन्हें कोई वजन भी नहीं बताई गई है. ये कंपनी की तरफ से हो रहा है या इंस्टा हैक हो गया है ये साफ नहीं है. आम तौर पर ऐसी समस्या तब होती है जब किसी कंपनी के सर्वर पर साइबर अटैक हो जाता है. क्योंकि एक बार ट्विटर के साथ ऐसा ही हुआ था. कई बड़े अकाउंट्स हैक कर लिए गए थे, बाद में पता चला कि किसी हैकर ने ट्विटर का बैकएंड ऐक्सेस ले लिया था. Instagram के इस इश्यू पर कंपनी ने ट्वीट करके कहा है कि कंपनी इसे ठीक कर रही है. इस बार भी ये नहीं बताया गया है कि प्रॉब्लम कहां है और क्यों यूजर्स के अकाउंट खुद से सस्पेंड किए जा रहे हैं.

ये है Instagram का स्टेटमेंट:
कई इंस्टाग्राम यूजर्स को इस तरह के मैसेज दिखाई दे रहे हैं. आम तौर पर इंस्टाग्राम के अकाउंट सस्पेंड होने के पीछे वजह होती है. कंपनी की कम्यूनिटी गाइडलाइन के खिलाफ चलने पर यूजर्स के अकाउंट सस्पेंड कर दिए जाते हैं, लेकिन फिलहाल बिना कुछ किए ही कई यूजर्स के अकाउंट सस्पेंड हो चुके हैं. डाउनडिटेक्टर के मुताबिक 6.35PM से लोगों ने इंस्टाग्राम डाउन रिपोर्ट करना शुरू किया. ये ग्राफ फिलहाल नीचे की तरफ आता दिख रहा है. यानी अब कुछ यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम काम कर रहा है.

फॉलोवर्स भी हो रहे कम
अभी कई यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि उनके Instagram फॉलोवर्स अचानक से कम हो रहे हैं. कई यूजर्स ने शिकायक की है उनके 10 हजार फॉलोवर्स अचानक कम हो गए. इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है. किसी बग की वजह से ऐसा संभव है. सब ठीक होने के बाद कंपनी की इस आउटेज की पीछे की वजह बताती है या नहीं देखने वाली बात होगी.

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं हैशटैग
ट्विटर पर My Instagram और Instagram Down हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं. यूजर्स My Instagram हैशटैग से बता रहे हैं कि कैसे उनका अकाउंट सस्पेंड हो रहा है. जबकि Instagram Down पर यूजर्स बता रहे हैं उनका ऐप बार-बार क्रैश कर रहा है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...