15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क ने Twitter बोर्ड के सभी डायरेक्टर्स हटाए, अपने हाथों में...

एलन मस्क ने Twitter बोर्ड के सभी डायरेक्टर्स हटाए, अपने हाथों में ली कंपनी की कमान

Published on

नई दिल्ली,

Twitter की कमान संभालने के बाद एलन मस्क एक के बाद एक बड़े फैसले लेते जा रहे हैं. कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई अधिकारियों को हटाने के बाद अब मस्क ने कंपनी के सभी बोर्ड डायरेक्टर्स की भी छुट्टी कर दी है. अब एलन मस्क Twitter के इकलौते डायरेक्टर बन गए हैं.

एलन मस्क ने 28 अक्टूबर को ट्विटर (Twitter) की कमान संभाली है. मालिक बनने के बाद ही उन्होंने ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल और CFO नेड सेगल को कंपनी से टर्मिनेट कर दिया था. इतना ही नहीं मस्क ने उन्हें कंपनी हेडक्वार्टर से भी बाहर निकलवा दिया था.

मस्क ने इस साल 13 अप्रैल को ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था. लेकिन तब स्पैम और फेक अकाउंट्स की वजह से उन्होंने उस डील को ही होल्ड पर रख दिया था.

8 जुलाई को मस्क ने डील तोड़ने का फैसला किया. इसके खिलाफ ट्विटर ने कोर्ट का रुख किया था. लेकिन फिर अक्टूबर महीने की शुरुआत में मस्क ने अपना रुख बदला और फिर से डील को पूरी करने के लिए तैयार हो गए. इसी बीच डेलावेयर कोर्ट ने 28 अक्टूबर तक डील पूरी करने का आदेश दिया था. एलन मस्क ने एक दिन पहले ही ट्विटर के दफ्तर में पहुंचकर सभी को चौंका दिया था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...