6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यअररिया में हिंसक झड़प : तस्करों को पकड़ने गई SSB टीम पर...

अररिया में हिंसक झड़प : तस्करों को पकड़ने गई SSB टीम पर ग्रामीणों का हमला, जवान सहित कई घायल

Published on

अररिया

बिहार के फारबिसगंज स्थित नो मेंस लैंड एरिया में एसएसबी जवानों और ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई। जिसमें एक जवान बुरी तरह घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटना अररिया जिले के चंदामोहन गांव की है। बताया जा रहा कि तस्करों के गेहूं लदे ट्रैक्टर को रोकने के दौरान एसएसबी जवानों ने रोका तभी पूरा घटनाक्रम हुआ।

क्या है पूरा मामला
एसएसबी 56वीं बटालियन जोगबनी के असिस्टेंट कमांडेंट दीपक कुमार ने बताया कि पूरा मामला भारत-नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 174/2 के पास का है, जब एसएसबी के जवानों ने गेहूं से लदे दो ट्रैक्टर को नो मेंस लैंड से नेपाल जाने को रोका। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने ग्रुप बनाकर जवानों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में एक जवान घायल हो गया।

ग्रामीणों के हमले में SSB जवान घायल
घायल जवान सुनील सेन एसएसबी 56वीं बटालियन के जवान हैं। वहीं मो. मेराज जो खुद को ट्रैक्टर पर लदे गेहूं का मालिक बताता है, उसे हिरासत में लिया गया है। ट्रैक्टर में करीब 11 टन गेहूं बताया जा रहा। घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर फरार है। गेहूं जब्ती लिस्ट बनाकर जवानों इसे कैंप ले गए है। घटना के दौरान लाठीचार्ज होने पर कई ग्रामीणों के घायल होने की बात भी कही जा रही है।

हालात संभालने के लिए तीन कैंप से बुलाने पड़े जवान
जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर की है। झड़प इतनी खौफ़नाक थी कि एसएसबी को तीन कैंपों से महिला और पुरुष जवानों को बड़ी संख्या में बुलाना पड़ा। बताया जाता है जिस जगह ये घटनाक्रम हुआ वहां तस्करी का कारोबार अधिक मात्रा में किया जाता है। शराब से लेकर चीनी, मटर, गेहूं आदि सामानों के साथ-साथ मवेशियों की तस्करी भी खूब होती है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...