15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized'कंगना का ट्विटर अकाउंट करो रीस्टोर', KRK ने एलन मस्क से की...

‘कंगना का ट्विटर अकाउंट करो रीस्टोर’, KRK ने एलन मस्क से की अपील, हुए ट्रोल

Published on

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके इन दिनों अपने ट्वीट्स के जरिए सुर्खियों में बने हुए हैं. सलमान खान से माफी मांगने के बाद अब कंगना रनौत को लेकर केआरके ने ट्वीट किया है. ट्विटर के नए चीफ एलन मस्क से केआरके ने दरख्वास्त की है कि वो कंगना के अकाउंट को रीस्टोर कर दें. अपने ट्वीट में उन्होंने कंगना रनौत को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस भी बताया.

कंगना के लिए एलन मस्क से की अपील
कंगना रनौत के सस्पेंड हुए ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट केआरके ने शेयर किया. इसके साथ उन्होंने ट्वीट लिखा, ‘प्रिय, एलन मस्क ये बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कंगना रनौत का अकाउंट है, जिसे सस्पेंड कर दिया गया था. ये गलत है कि इतनी बड़ी स्टार अपने विचार शेयर नहीं कर पा रहीं. ट्विटर के अपने स्टाफ से कहिए कि ये अकाउंट फिर से शुरू कर दें. शुक्रिया.’

इन दिनों केआरके अच्छे बच्चे बने हुए हैं. उन्होंने कंगना रनौत का साथ दिया, जिसे देखकर यूजर्स हैरान हैं. कमाल के ट्वीट पर यूजर्स ने मजे लेने भी शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘इसका अकाउंट भी सस्पेंड कर दो प्लीज.’ दूसरे ने लिखा, ‘बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस नहीं, फ्लॉप एक्ट्रेस.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘प्रिय, एलन मस्क कंगना का अकाउंट रीस्टोर कर दो और केआरके का सस्पेंड कर दो. क्योंकि लोग एक ही प्लेटफॉर्म पर दो गधों को नहीं झेल सकते.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मत करना एलन मस्क, तेरी भी खटिया खड़ी करवा देगी ये धाकड़.’

सलमान खान से मांगी थी माफी
रविवार को केआरके ने ट्वीट कर सलमान खान से माफी मांगी थी. ये माफी उन्होंने अपनी गिरफ्तारी का इल्जाम सलमान पर लगाने के लिए मांगी थी. केआरके ने ट्वीट में लिखा था, ‘मैं सभी मीडिया के लोगों को बताना चाहता हूं कि जैसा मैंने सोचा था वैसे नहीं है, सलमान खान मेरी गिरफ्तारी के पीछे नहीं थे. पीछे से कोई और खेल गया. भाई जान सलमान खान मैं आपको गलत समझने के लिए माफी चाहता हूं और अगर मैंने आपको किसी भी तरह से दुख पहुंचाया हो तो उसके लिए माफी मांगता हूं. मैं खुद से फैसला करता हूं कि आपकी फिल्मों का रिव्यू नहीं करूंगा.’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...