6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यएक रात में खोदीं 40 कब्रें तो कांपे हाथ, दर्जनों जलती लाशों...

एक रात में खोदीं 40 कब्रें तो कांपे हाथ, दर्जनों जलती लाशों ने दहलाया… हिला रहा मोरबी का मंजर

Published on

अहमदाबाद

मोरबी में केबल ब्रिज हादसे के बैचेन कर देने वाला सन्नाटा था। अपनों को खोने वालों के रोने की चीखें और एंबुलेंस के सायरन की आवाज ही गूंज रही थी। पोस्टमॉर्टम में लाशों के ढेर लगे थे। लोग अपनों के शवों से लिपटकर रो रहे थे। मोरबी के सबसे बड़े कब्रिस्तान का सीन भी रुला देने वाला था। कब्रिस्तान के मुख्य कार्यवाहक गफ्फूर पास्तिवाला ने बताया कि हमें रातभर में 40 कब्रें खोदनी पड़ीं और 12 घंटे के भीतर 20 लोगों को दफनाया गया, जिनमें 8 बच्चे भी शामिल हैं। पास्तिवाला ने बताया कि उन्होंने एक साथ इतनी कब्रें कभी नहीं खोदीं।

कब्रिस्तान में चार कब्रों की एक पंक्ति की ओर इशारा करते हुए पास्तिवाला ने कहा कि वे सुमारा परिवार के थे, जिन्होंने इस त्रासदी में सात सदस्यों को खो दिया। सात लोगों में 4 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। जहां दो महिलाओं और दो बच्चों को मोरबी कब्रिस्तान में दफनाया गया, वहीं एक महिला और उसके दो बच्चों के शवों को उनके पति के घर जामनगर में अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया।

आमिर और तौफीक की दफनाई गई लाश
त्रासदी के एक दिन बाद, व्यवसाय बंद रहे और सड़कों सुनसान रहीं। सिर्फ सड़कों पर एम्बुलेंस ही आती-जाती नजर आईं। मोरबी के सबसे पुराने हिंदू श्मशान घाट से लगभग 50 मीटर की दूरी पर ढोलेश्वर महादेव है। इस जगह पर तत्कालीन रियासत की मृत्यु में स्मारक बनाया गया था। यहां रहने वाला 25 वर्षीय आमिर रफीक खलीफा और 18 वर्षीय तौफीक अल्ताफ अजमेरी के परिवार गमगीन हैं नजर आया। कुलीनगर के रहने वाले आमिर और तौफीक रविवार को शहर के सबसे लोकप्रिय आकर्षण झूला कुंड को देखने गए थे, फिर कभी नहीं लौटे।

आमिर रफीक खलीफा का एकलौते बेटा था। वह यह कहते हुए फफक पड़ते हैं कि वह अब कभी नहीं लौटेगा। अपने छोटे चचेरे भाई तौफीक को खोने वाले मकबूल ने कहा कि उन्हें जिंदा बचा लिया गया लेकिन तौफीक को बचाया नहीं जा सका। इसके अलावा, बस्ती में, दो और परिवार 19 वर्षीय चचेरे भाई विजय गणपतभाई राठौड़ और जगदीश मनसुखभाई राठौड़ के निधन के कारण शोक में डूबे हुए हैं। भाइयों का अंतिम संस्कार कुछ ही घंटे पहले पास के श्मशान घाट में किया गया।

एक के बाद एक जलती रहीं लाशें
मच्छू नदी के उस पार, मोक्षधाम श्मशान में, सुरेश परमार दो 10 वर्षीय लड़कों, युवराज और गिरीश मकवाना की जलती हुई लकड़ी की चिता को देखते हैं। युवराज के पिता महेश का अंतिम संस्कार उनके बेटे और भतीजे के सामने विद्युत शवदाह गृह में किया जा रहा था। परमार ने कहा, ‘मेरा चचेरा भाई महेश चाइनीज खाना खरीदने निकला था। वहीं से वह ब्रिज पर घूमने चला गया।’ सौराष्ट्र के छोटे से शहर में एक अन्य सामुदायिक कब्रिस्तान में, मुचड़िया परिवार ने तीन युवा लड़कों- चिराग राजेश मुचड़िया और धार्मिक राजेश मुचड़िया, साथ ही उनके चचेरे भाई चेतन राजू मुचड़िया को दफनाया। ये तीनों उन 134 लोगों में शामिल हैं, जिनकी अब तक केबल ब्रिज हादसे में मौत हो चुकी है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...