6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यमोरबी पुल हादसे का हीरो नईम शेख, तैरकर 60 लोगों की बचाई...

मोरबी पुल हादसे का हीरो नईम शेख, तैरकर 60 लोगों की बचाई जिंदगी

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में मोरबी पुल हादसे के दौरान एक शख्स ने अपनी बहादुरी के दम पर करीब 60 लोगों की जिंदगियां बचाईं। यह युवक खुद उस हादसे के पीड़ितों में से एक है जिसमें 135 लोगों की जान चली गई। दूसरों को बचाने लिए अपने जीवन को खतरे में डालने वाले इस युवा का नाम नईम शेख है। नईम को तैरना आता है। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 50-60 लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाला।

नईम शेख पुल गिरने की घटना में खुद भी घायल हो गए। वह फिलहाल मोरबी के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। नईम ने बताया कि हादसे के वक्त वह अपने 5 दोस्तों के साथ पुल पर ही मौजूद था। इस घटना में उसके एक दोस्त की भी मौत हो गई। उन्होंने कहा, ‘मुझे तैरना आता है। मैंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर करीब 50-60 लोगों को नदी से बाहर निकाला। यह हृदय विदारक घटना थी। जब मैं लोगों को सुरक्षित स्थान पर ला रहा था, उसी दौरान मुझे चोट लग गई। इसके बावजूद हमने कोशिश जारी रखी।’

‘मैं करीब एक घंटे तक पानी में रहा’
हादसे में सुरक्षित बचे एक शख्स ने बताया कि घटना के समय पुल पर 500 लोग रहे होंगे। उन्होंने कहा, ‘पुल अचानक ही टूट गया और हम सब पानी में गिर गए। मैं पानी करीब एक घंटे तक रहा, जिसके बाद ही बाहर निकल पाया। मैं जिंदा बच गया, इसकी तो खुशी है लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत से बहुत ही दुखी हूं। यह हादसा भुलाया नहीं जा सकता है।’

पूरे राज्य में शोक की घोषणा
गुजरात सरकार ने मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 नवंबर को राज्यव्यापी शोक की घोषणा की है। यह फैसला त्रासदी के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई हुई बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया, ‘गुजरात सरकार ने 2 नवंबर को राज्यव्यापी शोक मनाने का फैसला किया है। राज्य में (राष्ट्रीय) ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक समारोह नहीं होगा।’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...