6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यमहागठबंधन में रहकर RJD को हराने में लगे नीतीश? दावे में कितनी...

महागठबंधन में रहकर RJD को हराने में लगे नीतीश? दावे में कितनी सच्चाई

Published on

पटना

बिहार की दो विधानसभा सीटों गोपालगंज और मोकामा में हो रहे उपचुनाव से राज्य का सियासी पारा गर्म है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाने पर बीजेपी तंज कस रही है। विपक्ष का कहना है कि नीतीश कुमार महागठबंधन में रहकर ही आरजेडी को हराने में लगे हैं। बीजेपी समर्थित लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने भी कहा कि नीतीश कुमार कभी भी महागठबंधन छोड़ सकते हैं। ऐसे में सियासी गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या वाकई सीएम नीतीश ने जानबूझकर मोकामा में चुनाव प्रचार से दूरी बनाई?

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आभास हो गया है कि दोनों जगह आरजेडी उम्मीदवार और महागठबंधन की हार हो रही है। इसलिए वे चुनाव प्रचार के लिए नहीं जा रहे हैं, ताकि हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर नहीं लेनी पड़े।लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश मोकामा से ज्यादा दूर नहीं रहते हैं। मगर चोट का हवाला देकर चुनाव प्रचार से दूरी बना रहे हैं। ये अपने आप में गठबंधन के लिए बेईमानी है। महागठबंधन में ईमानदारी है ही कहां।

आरजेडी को हराने में लगे नीतीश कुमार?
विपक्ष के इन आरोपों से चर्चा शुरू हो गई है कि क्या नीतीश कुमार अंदरखाने अपनी सहयोगी आरजेडी के उम्मीदवारों को हराने में लगी हुई है? गोपालगंज और मोकामा दोनों सीटों पर नीतीश कुमार ने रैली नहीं की। पहले उनके डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ चुनाव प्रचार पर जाने की खबर आई थी, मगर बाद में मुख्यमंत्री ने खुद मीडिया के सामने आकर कहा कि स्टीमर से हुए हादसे में उन्हें पेट में चोट लगी। इस कारण वे प्रचार के लिए नहीं जाएंगे। सोमवार को सीएम ने वीडियो संदेश जारी कर वोटरों से आरजेडी प्रत्याशियों को वोट करने की अपील की।

महागठबंधन छोड़ेंगे नीतीश?
इससे पहले चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही महागठबंधन को अलविदा कहेंगे और वापस एनडीए में जाएंगे। इसके बाद जेडीयू की सहयोगी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के मुखिया और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी का बयान भी आया। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार बिहार के हित में बीजेपी के साथ वापस जाते हैं, तो वे उनका स्वागत करेंगे। हालांकि नीतीश कुमार कई मोर्चों पर कह चुके हैं कि वे जिन्दगी भर बीजेपी से हाथ नहीं मिलाने वाले हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...