15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedसलमान खान की जान को खतरा, गैंगस्टर की धमकी के बाद बढ़ाई...

सलमान खान की जान को खतरा, गैंगस्टर की धमकी के बाद बढ़ाई गई सिक्योरिटी

Published on

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की सिक्योरिटी मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी है. कुछ समय पहले सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिली थीं, जिसे देखते हुए सलमान को सिक्योरिटी दी गई थी. लेकिन सलमान पर मंडरा रहे खतरे को देखकर मुंबई पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी अब पहले से ज्यादा टाइट कर दी है.

सलमान की बढ़ाई गई सिक्योरिटी
सलमान को जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद उन्हें X कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई थी. लेकिन अब मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने सलमान की सेफ्टी को देखते हुए उनकी सिक्योरिटी बढ़ाकर Y+ कैटेगरी कर दी है, क्योंकि वो सलमान की सुरक्षा के साथ कोई चांस नहीं लेना चाहते हैं. इसलिए बॉलीवुड के दबंग खान को अब से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी.

सलमान के साथ रहेंगे 2 गार्ड
सलमान खान के साथ पहले एक पुलिस गार्ड हथियारों के साथ हमेशा तैनात रहता था. लेकिन अब सलमान की सुरक्षा को देखते हुए उनके साथ दो पुलिस गार्ड 24 घंटे हथियारों समेत एक्टर के साथ रहेंगे और दंबग खान को प्रोटेक्ट करेंगे.

अमृता फडनवीस को दी गई सुरक्षा
सलमान खान के अलावा महाराष्ट्र राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस की पत्नी अमृता फडनवीस की सिक्योरिटी में भी बढ़ाई गई है. सलमान खान और अमृता फडनवीस दोनों के साथ अब हथियारों से लैस सिक्योरिटी गार्ड हमेशा तैनात रहेंगे.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खतरे को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों की संख्या पहले और अधिक हो सकती थी, लेकिन अब जब राज्य की समीक्षा समिति द्वारा सिक्योरिटी कैटेगरी पर मुहर लगा दी गई है, तो ऐसे में सलमान खान को सभी राज्यों में सुरक्षा दी जाएगी. सलमान जहां भी ट्रैवल करेंगे उनके साथ हथियारों से लैस 2 गार्ड तैनात रहेंगे. साथ ही 2 गार्ड्स सलमान खान के घर पर भी तैनात रहेंगे, यानी सलमान खान को अब मुंबई पुलिस से रेगुलर प्रोटेक्शन मिलेगा.

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. सलमान को मिली धमकी के बाद से मुंबई पुलिस एक्टिव मोड में है. मुंबई पुलिस और राज्य सरकार सुपरस्टार सलमान की सुरक्षा को लेकर कोई चांस नहीं लेना चाहती है. सलमान की सुरक्षा हर किसी के लिए चिंता बनी हुई है. इसी को देखते हुए बॉलीवुड के दबंग खान की सिक्योरिटी बढ़ाकर उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. अब से सलमान जहां भी ट्रैवल करेंगे उनके साथ 2 पुलिस गार्ड 24 घंटे साय की तरह साथ रहेंगे.

सलमान को क्यों मारना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई?
दरअसल, सलमान खान को जब से काले हिरण शिकार मामले में आरोपी बनाया गया है, तब से गैंगस्टर एक्टर से नाराज है. इस केस के बाद से बिश्नोई गैंग सलमान के पीछे पड़ा है और एक्टर को सबक सिखाना चाहता है. इसलिए कई बार एक्टर की हत्या का प्लान बना चुका है. फिल्म रेडी की शूटिंग के दौरान भी लॉरेंस ने सलमान पर अटैक का प्लान बनाया था. हालांकि, वो कामयाब नहीं हो पाया था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...