6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यविदेशों में PM मोदी का क्यों होता है सम्मान? प्रधानमंत्री के सामने...

विदेशों में PM मोदी का क्यों होता है सम्मान? प्रधानमंत्री के सामने CM गहलोत ने बताई वजह

Published on

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हमारे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब दुनिया के मुल्कों में जाते हैं तो इनका बड़ा मान सम्मान होता है। ये मान सम्मान इसलिए होता है क्योंकि ये गांधी का देश है। इस देश में 70 साल से लोकतंत्र जिन्दा है। बीते 70 सालों में हमारा देश कहां से कहां पहुंच गया। पहले हम गुलामी की जंजीरों से जकड़े हुए थे। इसकी कहानियां हम आज पढ़ रहे हैं। हमारे देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत है, गहरी है। दुनिया का जब अहसास होता है कि उस देश के प्रधानमंत्री हमारे देश में आ रहे हैं तो आप सोच सकते हैं वे कैसा सम्मान देते हैं।

मोदी की सभा में अशोक गहलोत ने पंडित नेहरू को याद किया
मानगढ़ की सभा में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंडित जवाहर नेहरू को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी की जंग में आदिवासियों का बहुत बड़ा योगदान रहा। कई आदिवासी नेताओं ने बलिदान दिया। यहां फ्रीडम फाइटर भी बहुत हुए। भीखालाल भाई, माणिक्य लाल वर्मा, भोगीलाल पांड्या और उपाध्याय जी सहित कई लोग थे, जिन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में हिस्सा लिया। गोविन्द गुरु भी कई सालों तक जेल में रहे। पंडित नेहरू का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी की जंग लड़ी गई। कई लोग जेलों में बंद रहे। पंडित जवाहर लाल नेहरू 10 साल तक जेल में बंद रहे। सरदार पटेल और मौलाना आजाद भी जेलों में रहे।

राज्य सरकार ने आदिवासियों के लिए काफी काम किए: गहलोत
अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासियों के विकास के लिए राजस्थान सरकार ने काफी काम किए हैं। किसी भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए वहां शिक्षा का प्रसार करना बहुत जरूरी होता है। आदिवासी इलाकों में राज्य सरकार ने कई स्कूल और कॉलेज खोले हैं। साथ ही एक विश्वविद्यालय भी खोला है। स्वास्थ्य सेवाओं में काफी विस्तार किया है। देश का आजादी में आदिवासियों का त्याग और बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्हें मान सम्मान देना और उनके सुख सुविधाओं का ध्यान रखना हम सबका दायित्व है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...