10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यतस्वीर में दिख रही यह बुजुर्ग महिला कौन, जिसे राहुल गांधी ने...

तस्वीर में दिख रही यह बुजुर्ग महिला कौन, जिसे राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में लगा लिया गले

Published on

हैदराबाद

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों तेलंगाना में है। राहुल गांधी यात्रा के दौरान शामिल एक बुजुर्ग महिला को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। यह महिला और कोई नहीं बल्कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के मृतक दलित छात्र रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शामिल राधिका वेमुला यात्रा में राहुल गांधी के साथ भी चलीं। इस दौरान राधिका ने लोगों से कांग्रेस का साथ देने की अपील करते हुए बेटे की लड़ाई लड़ने की बात कही।

हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला ने कथित उत्पीड़न के बाद 2016 में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद देश भर में यह जातिवादी मामला गरमा गया था। रोहित की मां राधिका वेमुला ने भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के चरण में राहुल गांधी के साथ कुछ समय के लिए थोड़ी दूरी भी तय की।

रोहित वेमुला की मां ने किया ट्वीट
राधिका वेमुला ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा के प्रति एकजुटता दिखाई। राहुल गांधी के साथ चली और कांग्रेस से संविधान को भाजपा-आरएसएस (भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के हमले से बचाने, रोहित वेमुला को न्याय दिलाने, रोहित अधिनियम पारित कराने, उच्च न्यायपालिका में दलितों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने और सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।’’

पार्टी और नेताओं ने साझा की तस्वीर
कांग्रेस पार्टी के साथ ही पार्टी के कई नेताओं ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राधिका वेमुला के राहुल गांधी के साथ चलने की तस्वीरें साझा कीं। रोहित की उम्र उस वक्त (17 जनवरी, 2016) 26 साल थी। रोहित वेमुला की आत्महत्या की घटना ने उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिवाद के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया था।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...