15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedनवंबर के पहले दिन शेयर बाजार में रही तेजी, अडानी ग्रुप के...

नवंबर के पहले दिन शेयर बाजार में रही तेजी, अडानी ग्रुप के शेयर चमके लेकिन रिलायंस में गिरावट

Published on

मुंबई

घरेलू शेयर बाजार आज लगातार चौथे सत्र में तेजी के साथ बंद हुए। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में तेजी के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों के लगातार निवेश से घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को भी तेजी का रुख जारी रहा। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार चौथे कारोबारी सत्र में लाभ में रहा और 374.76 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,121.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 543.14 अंक तक उछल गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 133.20 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 18,012.20 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी (NTPC), पावरग्रिड (PowerGrid), डॉ रेड्डीज (Dr Reddy’s), इन्फोसिस (Infosys), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTeh Cement), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies), सन फार्मा और एशियन पेंट्स (Asian Paints) प्रमुख रूप से लाभ में रही।

रिलायंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 0.78 फीसदी की गिरावट आई और यह 2529.75 रुपये पर बंद हुआ। इस बीच अडानी ग्रुप की अधिकांश कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में सबसे अधिक 6.85 फीसदी की तेजी आई जबकि अडानी विल्मर के शेयर 6.60 फीसदी उछल गए। केवल अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में 0.28 फीसदी की गिरावट रही।

दूसरे बाजारों का हाल
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.45 प्रतिशत बढ़कर 94.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने सोमवार को 4,178.61 करोड़ रुपये के मूल्य के शेयर खरीदे।

Latest articles

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...