6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यहिमाचल में बागियों पर BJP की सख्ती जारी, अब प्रदेश उपाध्यक्ष पार्टी...

हिमाचल में बागियों पर BJP की सख्ती जारी, अब प्रदेश उपाध्यक्ष पार्टी से सस्पेंड

Published on

नई दिल्ली,

हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सियासी उठापटक तेज हो गई है. चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज नजर आ रहे हैं. जिसके बाद कई नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने तक का फैसला कर लिया है. इस बीच बीजेपी ऐसे बागी नेताओं पर सख्त होती दिख रही है. दरअसल, हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होना है, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

इस बीच मंगलवार को भी बीजेपी ने बागी नेताओं पर अपनी कार्रवाई जारी रखी. जिसमें हिमाचल बीजेपी प्रभारी सुरेश कश्यप ने बागी नेता राम सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निलंबित कर दिया. राम सिंह हिमाचल की कुल्लू सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. वे हिमाचल बीजेपी के उपाध्यक्ष थे.

सोमवार को भी 5 नेताओं पर हुई थी कार्रवाई
बता दें कि बीजेपी ने सोमवार को भी कार्रवाई करते हुए पार्टी से बगावत करने वाले 4 पूर्व विधायकों समेत 5 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था. इन सभी पर 6 साल तक पार्टी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने की रोक रहेगी. जिन नेताओं का सस्पेंशन हुआ है, वे सभी BJP के प्रत्याशियों के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

इन नेताओं को दिखाया गया बाहर का रास्ता
जिन पांच नेताओं पर बीजेपी ने एक्शन लिया गया है, उनमें किन्नौर के पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, आनी से पूर्व विधायक किशोरी लाल, इंदौरा से पूर्व विधायक मनोहर धीमान, नालागढ़ से पूर्व विधायक केएल ठाकुर और फतेहपुर से आने वाले पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष कृपाल परमार शामिल हैं.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...