10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यकर्नाटक: श्रद्धालुओं के ऊपर गिरा श्री वीरभद्रेश्वर मंदिर का रथ, हादसे का...

कर्नाटक: श्रद्धालुओं के ऊपर गिरा श्री वीरभद्रेश्वर मंदिर का रथ, हादसे का वीडियो आया सामने

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक के चामराजनगर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया. कारण, कार्तिक मास का उत्सव मना रहे लोगों के ऊपर श्रीवीरभद्रेश्वर मंदिर का रथ पलटकर गिर गया. गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. दरअसल, मामला चन्नप्पनपुरा गांव का है. जहां लोग वीरभद्रेश्वर मंदिर के रथ के साथ जुलूस निकालकर कार्तिक मास का उत्सव मना रहे थे. तभी अचानक से मंदिर परिसर में रथ का हिस्सा श्रद्धालुओं की भीड़ के ऊपर गिर गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. मामले का वीडियो भी सामने आया है.

बता दें कि इससे पहले शनिवार को कर्नाटक के शिवमोगा जिले में बुल दौड़ प्रतियोगिता के दौरान हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई थी. यह हादसे शिवमोग्गा के दो अलग-अलग गांवों में हुए थे. शिकारीपुरा के गामा गांव में बुल दौड़ प्रतियोगिता के दौरान बेकाबू बैल ने एक शख्स को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. इसी तरह सोराबा तालुका के जेड गांव में भी बैल की टक्कर से एक शख्स की मौत हो गई.

गौरतलब है कि बुल दौड़ कर्नाटक के तटीय इलाकों में आयोजित होने वाला पारंपरिक त्योहार है, जिसे होरी हब्बा के नाम से जाना जाता है. इस दौरान स्थानीय लोग अपने बैलों को सजाकर उन्हें दौड़ प्रतियोगिता में लेकर आते हैं. इन हादसों में मारे गए लोगों की पहचान शिकारीपुरा के गामा गांव के प्रशांत (36) और सोराबा तालुक के जेड गांव के आदि (20) के रूप में हुई है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...