11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्य'साहब ! मैं जिंदा हूं, मेरी पेंशन तो चालू करवाइए...' SDM के...

‘साहब ! मैं जिंदा हूं, मेरी पेंशन तो चालू करवाइए…’ SDM के सामने पहुंची बुजुर्ग महिला

Published on

बांदा ,

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक बुजुर्ग महिला SDM के पास वृद्धा पेंशन दिलाने की गुहार लगाने पहुंची. बुजुर्ग महिला ने कहा कि साहब! मैं जिंदा हूं,गांव के सचिव ने मुझे मृत दिखाकर मेरी पेंशन रोक दी है. हुजूर जल्द से जल्द मेरी पेंशन दिलवा दीजिए. बुजुर्ग महिला की जनवरी 2022 से पेंशन रुकी है और वह अधिकारियों के चक्कर काट-काट कर थक चुकी है. अब उसके पास गांव से तहसील आने तक के पैसे नहीं है.

यह मामला महुआ ब्लॉक तहसील नरैनी क्षेत्र के सरस्वाह गांव का है. यहां रहने वाली 72 साल की बुजुर्ग महिला को पिछले 10 सालों से वृद्धा पेंशन मिल रही थी. लेकिन जनवरी 2022 में उसके खाते में पेंशन आई थी और उसके बाद बंद हो गई. बैंक जाने पर उसे पता चला कि विभाग द्वारा उसकी पेंशन रोक की दी गई है. विभाग के कई चक्कर काटे ने वहां पर उसकी किसी ने एक न सुनी. इधर- उधर भागने के बाद उसे पता चला कि गांव के सचिव ने ऑनलाइन सत्यापन में मृत घोषित कर दिया. जिसकी वजह से उसकी पेंशन रुकी हुई है.

बुजुर्ग महिला को जब कहीं से कोई मदद नहीं मिली तो वो तहसील पहुंची और SDM को आपबीती बताई. SDM ने तुरंत ही जांच के आदेश दिए. बताया जा रहा है कि इस तरह के कई मामले अबतक सामने आ चुके हैं. इस मामले पर SDM रजत वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग महिला के आधार और बैंक अकाउंट में नाम अलग अलग है. उससे अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं, मामले की जांच की जा रही है. अगर इस मामले में कोई दोषी पाया जाएगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...