12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यमोरबी हादसे पर एक्शन क्यों नहीं ले रही ED CBI? ममता का...

मोरबी हादसे पर एक्शन क्यों नहीं ले रही ED CBI? ममता का BJP पर निशाना

Published on

कोलकाता

मोरबी पुल हादसे की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साथा है। उन्होंने कहा कि मोरबी की घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ ईडी और सीबीआई एक्शन क्यों नहीं ले रही है। ममता ने कहा कि हादसे की जवाबदेही तय होनी चाहिए। मोरबी पुल हादसे को लेकर गुजरात की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने कहा, “ईडी, सीबीआई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? वे केवल आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं।”

उन्होंने कहा, “जवाबदेही तय होनी चाहिए…मैं पीएम के बारे में कुछ नहीं बोलूंगी क्योंकि यह उनका राज्य है…मैं इस मुद्दे पर कुछ भी राजनीति नहीं करूंगीं।” गौरतलब है कि रविवार शाम हुए मोरबी पुल हादसे में कुल 135 लोग की जान चली गई। सीएम ममता ने कहा, “मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी क्योंकि लोगों की जिंदगी राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं संवेदना व्यक्त करती हूँ। कई की मौत हो चुकी है और कई अब भी लापता हैं।” बंगाल सीएम ने कहा कि मोरबी की घटना की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के तहत एक न्यायिक आयोग बनाया जाना चाहिए।

तमिलनाडु सीएम से मिलेंगी ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मिलेंगी। इस मुलाकात से पहले उन्होंने कहा, “आज मैं तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मिलूंगीं, वह मेरे राजनीतिक मित्र हैं। यह एक शिष्टाचार मुलाकात है। मैं चेन्नई जा रही हूं। जब भी दो राजनीतिक व्यक्ति मिलते हैं तो उससे जुड़ी बातें चर्चा में आ जाती हैं।” उन्होंने कहा, “हम सीएए के पूरी तरह खिलाफ हैं और हम सीएए का विरोध करते हैं। वे गुजरात चुनाव के कारण यह खेल खेल रहे हैं।”

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...