10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यगुजरात विधानसभा चुनाव: 3 नवंबर को ऐलान या होगी देरी? ये बने...

गुजरात विधानसभा चुनाव: 3 नवंबर को ऐलान या होगी देरी? ये बने समीकरण

Published on

अहमदाबाद,

निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को ऐलान करने के साथ ही सभी की निगाहें गुजरात पर टिकीं हुईं हैं। बुधवार सुबह से ही अटकलें लगाईं जा रही थीं कि निर्वाचन आयोग आज चुनावों की तारीख का ऐलान कर सकता है, लेकिन बुधवार देर शाम तक आयोग ने ऐसा कुछ भी नहीं किया।

ऐसे में एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। अब यह कयासबाजी लगाई जा रही है कि निर्वाचन आयोग द्वारा कल यानि 03 नवंबर को गुजरात में विधानसभा चुनाव से संबंधित कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। या फिर चुनाव की तारीख के ऐलान में और देरी होगी? गुजरात विधानसभा 182 सीटें हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 92 सीटों का है।

पिछली बार के विधानसभा चुनावों की घोषणा के दौरान बनासकांठा में बाढ़ के चलते देरी वजह बनी थी। लेकिन, फिर भी निर्वाचन आयोग द्वारा 25 अक्टूबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया था। 2017 के चुनाव दो चरणों में आयोजित किए गए थे। 2022 के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

चुनाव के ऐलान को पहले से ही देरी हो गई है। चुनाव आयोग की टीम ने 16 से 18 अक्तूबर के बीच गुजरात का दौरा किया था। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि दिवाली के बाद आयोग चुनावों की तारीख का ऐलान कर सकता है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अब गुजरात में चुनाव को लेकर सभी की धड़कनें तेज हो गईं है।

देरी की यह हो सकती है वजह
गुजरता में विधानसभा चुनाव पर अटकलों का बाजार बहुत ही ज्यादा तब गर्म हुआ था जब पीएम मोदी के दौरे की बात चल रही थी, लेकिन तब भी ऐसा कुछ नहीं हुआ था। सूत्र बताते हैं कि मोरबी पुल हादसे के बाद चुनाव की तारीख और आगे बढ़ सकती है। हादसे के बाद सरकार का फिलहाल पूरा ध्यान हादसे से जुड़े मुद्दों पर ही है। यह भी दूसरी वजह हो सकती है। राजनैतिक सूत्रों की बात मानें तो गुजरात में 14वीं विधानसभा का कार्यकाल फरवरी, 2023 को पूरा होने वाला है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...