9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यभाजपा के थप्पड़बाज सांसद, कर्मचारी को सरेआम जड़ा तमाचा; किसानों से वसूली...

भाजपा के थप्पड़बाज सांसद, कर्मचारी को सरेआम जड़ा तमाचा; किसानों से वसूली का आरोप

Published on

उदयपुर

राजस्थान में अब भाजपा के एक थप्पड़बाज सांसद का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भाजपा सांसद एक कर्मचारी को सरेआम थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। चित्तौड़गढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सीपी जोशी का एक डेली वेजेज कर्मचारी को थप्पड़ जड़ने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इस कर्मचारी पर अफीम लाइसेंस वितरण के दौरान किसानों से वसूली का आरोप है। जिसपर भाजपा सांसद को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने इस कर्मचारी को जोरदार थप्पड़ मार दिया। यह मामला मंगलवार शाम को प्रतापगढ़ जिला अफीम कार्यालय का है।

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब अफीम कार्यालय में नामांतरण लाइसेंस विरतण के दौरान वसूली की कुछ किसानों ने सांसद सीपी जोशी से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद सीपी भी अफीम कार्यालय पहुंच गए। अधिकारियों, किसानों और समर्थकों से कार्यालय पूरा भरा हुआ था, तभी वसूली पर बात करते समय सांसद सीपी जोशी ने उस कर्मचारी को बुलवाया जिसपर पैसे लेने का आरोप था। डेली वेजेज पर काम करने वाले कर्मचारी भंवर सिंह वहां आया तो उससे पूछा गया कि कितने पैसे ले रहे हो तो उसने कहा पांच हजार रुपये। यह सुनकर सांसद अपना आपा खो बैठे और कर्मचारी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाया और उसको वायरल कर दिया। इस दौरान सांसद ने अधिकारियों व कर्मचारियों को भी फटकार लगाई।

अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वक्त सांसद सीपी जोशी किसी कैंप में है। हमने उनसे बातचीत करने की कोशिश की तो उनके पीए ने जवाब दिया कि सांसद अभी शिविर में खत्म होने के बाद ही बात हो पाएगी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...