9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यकेदारनाथ मंदिर में लगे सोने की कौन करेगा रखवाली? पहले भी चोरी...

केदारनाथ मंदिर में लगे सोने की कौन करेगा रखवाली? पहले भी चोरी हो चुका है कीमती कलश

Published on

देहरादून

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के गर्भगृह और दीवारों पर सोने की परत तो चढ़ा दी गई है लेकिन अब उसकी सुरक्षा की चिंता मंदिर प्रशासन को परेशान करने लगी है। मंदिर के पुजारियों और स्थानीय अधिकारियों ने इस बाबत राज्य सरकार को पत्र लिखा है और केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात कही है। दरअसल, रुद्रप्रयाग में स्थित मंदिर सर्दियों में कई महीनों के लिए बंद हो गया है और अब मई में ही खुलेगा। तब तक यह उजाड़ जंगल में अकेला अलग-थलग पड़ा रहेगा। ऐसे में प्रशासन को मंदिर के अंदर कीमती धातु के चोरी होने का डर सता रहा है।

बता दें कि केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के एक दिन पहले 26 अक्टूबर को इसके गर्भगृह में सोने की परत को चढ़ाने का काम पूरा किया गया था। अनुमान के मुताबिक, इसमें 230 किलोग्राम सोने का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, इसके बाद भी मंदिर की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई थी। पुजारियों ने बताया कि मंदिर में फिलहाल केवल 11 सिपाहियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। वह भी अस्थायी तौर पर ही तैनात रहेंगे।

केदारनाथ के प्रधान पुजारी भीमाशंकर लिंग ने बताया कि पहले भी मंदिर में चोरी हो चुकी है। एक बार सोने का कलश और कुछ अन्य कीमती सामान मंदिर से चोरों ने उड़ा लिया था। ऐसे में मंदिर के स्वर्णमंडित गर्भगृह को लेकर मंदिर प्रशासन टेंशन में है। बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के प्रमुख अजेंद्र अजय ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू को पत्र लिखकर केदारनाथ में और सुरक्षा की मांग की है।रुद्रप्रयाग के एसपी आयुष अग्रवाल ने कहा कि बीकेटीसी के कुछ कर्मचारियों के साथ एक पुलिस टीम केदारनाथ में तैनात है। उन्होंने इस तर्क का खंडन किया कि कुछ दिनों बाद मंदिर से पुलिस की तैनाती हटा ली जाएगी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...