9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यपैसों से भरे लिफाफे लेकर घूम रहे बीजेपी विधायक... गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव...

पैसों से भरे लिफाफे लेकर घूम रहे बीजेपी विधायक… गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव का हमला

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की लखीमपुरखीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव में वोटिंग प्रक्रिया बृहस्पतिवार को सकुशल खत्म हो गई है। इस उपचुनाव में बीजेपी और सपा प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला है। बीजेपी ने अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरि को मैदान में उतारा है। सपा की ओर से विनय तिवारी उम्मीदवार हैं। वहीं वोटिंग के समाप्त होते ही समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर करारा हमला बोल दिया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि इस उपचुनाव में सपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलते दिखा तो बीजेपी पहले ही अपनी हार मानकर बौखला गई। साथ ही उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को जबरन उठाकर जेलों में बंद करने का भी आरोप लगाया। बता दें, गोला गोकर्णनाथ सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरि का छह सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से हुए निधन के कारण रिक्त हुई है।

पुलिस-प्रशासन बीजेपी कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे- सपा
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोल दिया है उन्होंने कहा कही भी स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं है। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से बीजेपी कार्यकर्ता बनकर काम कम रहे हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव भी बीजेपी धांधली से जीतने के चक्कर में मतदाताओं को स्वतंत्र रूप से मतदान नहीं करने दिया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पहले ही सभी स्थितियों से अवगत करा दिया गया था लेकिन जिस तत्परता से कार्यवाही होनी चाहिए थी, वो नहीं हुई। जो लोकतंत्र के लिये खतरे की घंटी है।

बीजेपी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
वहीं सपा मुखिया ने अपने बयान में बीजेपी विधायकों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा अपनी गाड़ी में पैसों से भरे लिफाफे लेकर घूम रहे बीजेपी विधायक के खिलाफ जांच की मांग की। साथ ही मोहम्मदी से बीजेपी विधायक पर सिकंदराबाद के बूथ संख्या 333, 334, 337 पर घूम घूम कर मतदान को प्रभावित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, अखिलेश ने सपा कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया।

अखिलेश ने गंभीर आरोप लगाए
अखिलेश ने कहा कि कई मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में खराबी से मतदान देर तक बाधित रहा है। साथ ही आरोप लगाया कि बूथ प्रभारी पूर्व प्रधान जुबेर व हरिनगर के पूर्व प्रधान मेजर सिंह बिट्टू को पुलिस बेवजह पकड़ ले गई। इसी क्षेत्र के ग्राम लालापुर, मदनपुर, लक्ष्मणजती के पोलिंग स्टेशन पर बीजेपी समर्थकों ने कब्जा कर मुस्लिमों व सपा मतदाताओं तथा बूथ प्रभारियों को वहां से भगा दिया है। उन्होंने कहा कि बूथ संख्या 324, 325, 326 रामपुर के सम्बन्धित गांव के मतदाताओं पर अनावश्यक पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे मतदान बाधित हुआ। मतदाता डरे रहे हैं। इसी क्षेत्र के बूथ संख्या 260-261-262 में बीएलओ ने मतदान करने के लिए पर्ची नहीं बांटी। आधारकार्ड और वोटर आईडी दिखाने के बावजूद मतदाताओं को अधिकारियों ने मतदान नहीं करने दिया।

चुनाव आयोग से अखिलेश की शिकायत
अखिलेश ने कहा कि मतदाताओं को सुगमतापूर्वक मतदान का अवसर प्रदान कर भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान कराने का संवैधानिक दायित्व भारत निर्वाचन आयोग का है जबकि सम्बन्धित पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने में विफलता दिखाई दी है। निर्वाचन आयोग की साख पर इससे सवाल उठना स्वाभाविक है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...