9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यPWD मंत्री जितिन प्रसाद के ताबड़तोड़ दौरे जारी, सड़क गड्ढा मुक्त और...

PWD मंत्री जितिन प्रसाद के ताबड़तोड़ दौरे जारी, सड़क गड्ढा मुक्त और पुलों के सेफ्टी मानक चेक करने के आदेश

Published on

उन्नाव

उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद इन दिनों सड़कों की स्थिति जानने के लिए हर जिले में जाकर समीक्षा बैठक कर रहें है। इसी कड़ी में जितिन प्रसाद गुरुवार को उन्नाव जिले पहुंचे जहां उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और विभाग के अधिकारियों को तय समय के अंदर गड्ढा मुक्त करने के कड़े निर्देश दिए साथ ही कहा कार्य गुणवत्ता पूर्वक हो शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलों के भी सेफ्टी मानक चेक करने के आदेश दिए।

भारी बारिश के कारण सड़कें हुई क्षतिग्रस्त
विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद जितिन प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश की सड़कें खराब हो गई है। मुख्यमंत्री जी ने 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए है । जिसको तय समय में पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए है।

मानक और गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा की सड़कों की मेंटीनेंस के लिए हर दिन समीक्षा बैठक की जा रही है, साथ ही अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा की सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने में मानक और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलों के सेफ्टी मानक चेक करने के निर्देश
साथ ही गुजरात के मोराबी पुल हादसे के बाद प्रदेश के सभी पुलों के सेफ्टी मानक चेक करने के निर्देश भी जारी किए है। कहा की प्रदेश में जितने भी पुल जर्जर और मानक विहीन है उनकी सेफ्टी चेक करवाने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए है । लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

देश की जनता की आस्था पीएम के साथ
साथ ही मंत्री ने कहा कि पूरे देश की जनता की आस्था पीएम मोदी जी के साथ है, पीएम के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...