9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यअमृतसर में शिवसेना नेता को दिनदहाड़े गोली मारी, मंदिर के बाहर दे...

अमृतसर में शिवसेना नेता को दिनदहाड़े गोली मारी, मंदिर के बाहर दे रहे थे धरना

Published on

अमृतसर:

शिवसेना नेता सुधीर सूरी की पंजाब के अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या के वक्त वे मंदिर के सामने धरने पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस हत्या के बाद पंजाब की कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सुधीर सूरी शिवसेना (एच) में पार्टी का बड़ा चेहरा माने जाते थे। वहीं पुलिस का हत्या को लेकर कहना है कि हम फिलहाल लगातार इस पड़ताल में लगे हैं कि इस हत्या में किन लोगों की भूमिका है।

कूड़े में मूर्ति मिलने का जता रहे थे विरोध
शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या को लेकर बताया जा रहा है कि वे गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवान की मूर्ति मिलने को लेकर वहां धरने दे रहे थे। इसी दौरान किसी ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उन पर गोली चला दी। गोली चलने के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस बीच शिवसेना के कार्यकर्ता सूरी को लेकर अस्पताल भागे लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...