9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलरेप केस में फंसे इस क्रिकेटर की बढ़ी मुश्किल, हो सकती है...

रेप केस में फंसे इस क्रिकेटर की बढ़ी मुश्किल, हो सकती है इतने साल की जेल

Published on

काठमांडू,

नेपाल टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब संदीप लामिछाने को काठमांडू की जिला अदालत ने अंतिम फैसला आने तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. न्यायाधीश माधव प्रसाद घिमिरे की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया. नेपाल पुलिस ने 6 अक्टूबर को नाबालिग से रेप के मामले में संदीप लामिछाने को गिरफ्तार किया था.

गौरतलब है कि सितंबर महीने में 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने संदीप लामिछाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद संदीप लामिछाने के खिलाफ एक अदालत ने गिरफ्तार वारंट भी जारी किया था, लेकिन विदेश में क्रिकेट लीग खेल रहे संदीप अपने देश नहीं लौटे थे. नेपाल पुलिस ने संदीप की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद ली. फिर इंटरपोल ने संदीप के खिलाफ ‘डिफ्यूजन’ नोटिस जारी किया था जिसके बाद वह नेपाल लौटे थे. नेपाल क्रिकेट संघ (CAN) ने 8 सितंबर को एक आदेश जारी कर संदीप को सस्पेंड कर दिया था.

12 साल की हो सकती है सजा
सरकारी वकील ने लामिछाने के खिलाफ 12 साल की सजा की मांग की है. लेकिन लामिछाने अपने ऊपर लगे रेप के आरोपों को कई बार नकार चुके हैं. लामिछाने ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि मुझे न्याय मिलेगा और मैं अपने प्यारे देश का नाम रोशन करने के लिए जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर लौटूंगा. बेगुनाही साबित करने के लिए मैं जांच के सभी चरणों में पूरा सहयोग करूंगा और कानूनी लड़ाई लड़ूंगा. न्याय होने दें.’

आईपीएल खेल चुके हैं संदीप लामिछाने
संदीप लामिछाने नेपाल के अकेले प्लेयर हैं, जो दुनियाभर की क्रिकेट लीगों में खेल चुके हैं. संदीप आईपीएल खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर भी हैं. इसके साथ वह ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग और लंका प्रीमियर लीग समेत कई लीगों में खेल चुके हैं.

लेग स्पिनर संदीप को सबसे पहले पहचान 2018 में मिली थी, जब वह पहली बार आईपीएल खेले थे. तब उनकी उम्र महज 17 साल थी. संदीप को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. संदीप ने आईपीएल में 9 मैच खेले, जिसमें 13 विकेट लिए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में संदीप ने नेपाल टीम के लिए 44 टी20 मैचों में 85 विकेट चटकाए.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...