8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यट्रक से टकराकर ऑटो रिक्शा के उड़े परखच्चे, 7 महिलाओं की मौके...

ट्रक से टकराकर ऑटो रिक्शा के उड़े परखच्चे, 7 महिलाओं की मौके पर मौत

Published on

बीदर

कर्नाटक के बीदर में भीषण सड़क हादसे में सात महिलाओं की मौत हो गई और 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात ट्रक और एक ऑटो रिक्शा की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि महिलाएं कर्नाटक के बीदर स्थित एक गांव से देर रात ऑटो रिक्शा में सवार होकर घर की ओर जा रहीं थी। महिलाएं पेशे से मजदूर बताई जा रही हैं जो गांव में दिनभर मजदूरी कर लौट रही थीं। घटना बीदर के बेमालाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास हुआ।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि देर रात महिलाएं काम पूरा करके ऑटो रिक्शा में सवार होकर वापस घर की ओर लौट रही थी। तभी बेमालाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास बेकाबू ट्रक की ऑटो रिक्शा से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। सात महिलाओं की मौत हो चुकी है। जिनकी पहचान पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मिणी बाई (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि दोनों वाहनों के चालक समेत 11 लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...