9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यइसुदान गढ़वी को CM चेहरा बना गुजरात की 48 फीसदी OBC आबादी...

इसुदान गढ़वी को CM चेहरा बना गुजरात की 48 फीसदी OBC आबादी पर आप की नजर

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को पूर्व टीवी एंकर और पत्रकार इसुदान गढ़वी को गुजरात में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। गढ़वी के सामने पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया थे, जिन्होंने पाटीदार समुदाय के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। गढ़वी द्वारका जिले के पिपलिया गांव के एक किसान परिवार से आते हैं और अन्य पिछड़ी जातियों से ताल्लुक रखते हैं, जो राज्य की आबादी का 48 प्रतिशत हिस्सा हैं। गढ़वी के नाम का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने लोगों से फोन नंबर पर फोन करने और रिकॉर्ड किए गए संदेश को सुनने के लिए कहा, जिसमें उन्हें अपना सीएम पद का उम्मीदवार चुनने के लिए कहा गया था। करीब 16 लाख लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और उनमें से 73 प्रतिशत ने गढ़वी को चुना।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के अंदर सारे सर्वे फेल होंगे और आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम केवल सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं कर रहे हैं, बल्कि गुजरात के अगले सीएम के नाम की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई नई पार्टी आती है, तो कोई भी सर्वे ठीक से अनुमान नहीं कर पाता है। दिल्ली इसका उदाहरण है। गुजरात में भी सारे सर्वे फेल होंगे और आप की सरकार बनेगी।

अपने नाम की घोषणा होने के बाद गढ़वी ने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अरविंद केजरीवाल से भी गले मिलकर उनक धन्यवाद किया। जब वह मंच पर लोगों को संबोधित करने पहुंचे तो उनकी आंखों से आंसू छलक गए। उन्होंने अपने पिता को याद किया और कहा कि मैंने अपने पिता को वचन दिया था कि मैं लोगों से जुड़े मुद्दों की बात करूंगा। मेरे साथ मेरे पिता जी, माता जी और द्वारकाधीश जी का आशीर्वाद है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...