9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यसोशल मीडिया पर प्‍यार चढ़ा परवान, प्रेमिका से मिलने बांग्लादेश से कन्नौज...

सोशल मीडिया पर प्‍यार चढ़ा परवान, प्रेमिका से मिलने बांग्लादेश से कन्नौज आ पहुंचा युवक

Published on

कन्नौज

एक युवक बांग्लादेश से कन्नौज पहुंच गया। बांग्लादेशी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए कन्नौज पहुंचा था। पुलिस ने बांग्लादेशी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक का सम्पर्क सोशल मीडिया के जरिए कन्नौज की रहने वाली एक युवती से हो गया था। जिसके बाद दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक का नाम जाकिर है।

कन्नौज सदर कोतवाली पुलिस को एक बांग्लादेशी युवक के सदर कोतवाली क्षेत्र के तलैया चौकी के कांशीराम कॉलोनी में रहने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 4 के रूम नंबर 40 में छापा मारा तो वहां रह रही जुबेदा और उसकी बेटी के साथ एक युवक को पाया। जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसकी बेटी सहित बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने जब महिला और युवक से पूछताछ की तो पता चला कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है। उसने बताया कि वह कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली जुबेदा की बेटी से मिलने के लिए बांग्लादेश से कन्नौज आया था। मामले में कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली महिला जुबेदा (स्थाई पता जिला उन्नाव थाना आसीवन) ने बताया कि युवक बांग्लादेश का रहने वाला है और ओमान में सिलाई का काम करता है। सोशल मीडिया के जरिए युवक का उसकी बेटी से संपर्क हुआ। जिसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग चलने लगा।

आखिर बांग्लादेश से कन्नौज कैसे पहुंचा युवक
पुलिस पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह बांग्लादेश के ढाका में सोरियतपुर का रहने वाला है‚ उसने अपना नाम जाकिर बताया है। वह ओमान में रहकर नकाब की सिलाई का काम करता है। युवक का वॉट्सऐप के जरिए कन्नौज की रहने वाली एक युवती से संपर्क हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम–प्रसंग चलने लगा। था। कन्नौज की रहने वाली जिस युवती से जाकिर का प्रेम-प्रसंग था, उसी युवती की बड़ी बहन का 20 नवंबर को निकाह होना है, जिसमें वह शामिल होने के बहाने प्रेमिका से मिलने और उससे खुद शादी करने की इच्छा लेकर वह कन्नौज आ पहुंचा। इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को भी थी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...