9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यपुलिस अंकल मेरी मम्मी को पकड़ लो, मारती हैं और स्कूल नहीं...

पुलिस अंकल मेरी मम्मी को पकड़ लो, मारती हैं और स्कूल नहीं जाने देती… दादी संग थाने पहुंचे बच्चे की गुहार

Published on

नोएडा

गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर में पुलिस भी उस समय असमंजस में नजर आई जब एक 10 वर्षीय बच्चा बिलखते हुए दादी के साथ कोतवाली पहुंचा। बच्चे ने रोते हुए गुहार लगाई कि पुलिस अंकल, मेरी मम्मी मुझे स्कूल नहीं जाने देतीं। बहुत मारती हैं और सारा दिन काम कराती हैं। अंकल, मेरी मम्मी को पकड़ लीजिए, वह मेरी दादी के साथ भी मारपीट करती हैं। मुझे पढ़ना है और बड़ा अफसर बनना है। यह देखकर पुलिस भी स्तब्ध रह गई। इसके बाद बच्चे को चुप कराया और कहा कि अब आपको मम्मी नहीं मारेगी और स्कूल भेजेगी। हालांकि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार महिला को सुबह थाने पर बुलाया गया है। अगर वह नहीं पहुंचती है तो थाने से महिला पुलिसकर्मियों को भेजा जाएगा।

दनकौर कस्बा निवासी 10 वर्षीय एक बच्चा शुक्रवार की शाम रोते हुए दनकौर कोतवाली पहुंचा। साथ उसकी बुजुर्ग दादी भी थी। बच्चे ने रोते हुए वहां दरोगा से कहा कि वह कक्षा 6 का छात्र है। वह पढ़ लिखकर पुलिस अफसर बनना चाहता है, लेकिन उसकी मम्मी उससे घर का काम कराती है। साथ ही उसको किसी दुकान पर काम करके रुपये लाने का भी दबाव बनाती है। जब दादी उसका साथ देती हैं तो दोनों के साथ उसकी मम्मी मारपीट करती है। शुक्रवार शाम को भी उनके मारपीट की गई।

बच्चे का कहना था कि डर के कारण उसके पापा भी मम्मी के सामने नहीं बोलते हैं। बच्चे ने रोते हुए बताया कि वह 3 भाई हैं और सबसे बड़ा वही है। वह दनकौर के सरकारी विद्यालय में पढ़ता है। बच्चे की दादी का कहना है कि पोता पढ़ने में होशियार है। वह भी बच्चे को पढ़ाना चाहती हैं, लेकिन बहू बच्चों के सपनों को दबाने में लगी हैं। दोनों ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने बच्चे को शांत कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला को सुबह थाने बुलाया है। दनकौर कोतवाली प्रभारी राधारमण सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...