9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यचिराग की BJP संग बढ़ी नजदीकियां... NDA में एंट्री की चर्चा तेज,...

चिराग की BJP संग बढ़ी नजदीकियां… NDA में एंट्री की चर्चा तेज, अब चाचा पारस का क्या होगा दांव?

Published on

पटना

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया और जमुई सांसद चिराग पासवान की बीजेपी संग नजदीकियां फिर से नजर आ रही है। बिहार की दो विधानसभा सीटों गोपालगंज और मोकामा में हुए उपचुनाव में चिराग ने बीजेपी कैंडिडेट के सपोर्ट में प्रचार भी किया। बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार के बाद यह कयास लगाए जा रहे कि चिराग फिर से एनडीए में वापसी करेंगे। कहा जा रहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद चिराग ने बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने का फैसला किया। हालांकि उन्होंने अभी खुलकर स्वीकार नहीं किया है कि वे एनडीए के साथ आने वाले हैं। हालांकि, इस पूरे सियासी घटनाक्रम के बाद सवाल उठ रहे आखिर चिराग के चाचा और केंद्रीय पशुपति पारस की आगे क्या रणनीति होगी?

चिराग पासवान ने बदली रणनीति
इसमें कोई शक नहीं कि साल 2020 में एलजेपी संरक्षक रामविलास पासवान के निधन के बाद बिहार की दलित राजनीति में एक रिक्तता आई है। जिसे अब तक भरा नहीं गया है। इस बीच, रामविलास पासवान के बेटे चिराग को पासवान वोटरों का नेता माना जा रहा है। ऐसे में बीजेपी एक बार फिर चिराग पर दांव लगा रही है। इसकी एक वजह ये भी है कि क्योंकि अगस्त 2022 में जेडीयू नेता नीतीश कुमार एनडीए छोड़कर महागठबंधन के साथ चले गए।

जमुई सांसद बोले- एनडीए में एंट्री की चल रही चर्चा
बिहार में बदले सियासी समीकरण के बाद चिराग के एनडीए में जाने का रास्ता साफ माना जा रहा है। चिराग खुद कहते हैं कि मोकामा और गोपालगंज में हमारी पार्टी बीजेपी का समर्थन कर रही है। लेकिन अभी एनडीए के साथ जाने के लिए चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए के साथ गठबंधन की बात है, उसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करनी है।

जेडीयू के महागठबंधन संग जाते ही चिराग ने बदला प्लान
वैसे, चिराग कुछ समय से अपनी पार्टी के गठबंधन के साथ जाने को लेकर विचार कर रहे हैं। बिहार में सत्तारूढ महागठबंधन में फिलहाल नीतीश की पार्टी जेडीयू के अलावा आरजेडी सहित सात पार्टियां हैं। जिसमें तय है कि चिराग को समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में एलजेपी (रामविलास) के नेता एनडीए को अच्छा विकल्प मानकर आगे बढ़ रहे हैं। इधर, बीजेपी के पास कोई गठबंधन सहयोगी नहीं होने के कारण उसे भी चिराग को एक महत्वपूर्ण सहयोगी के तौर पर देख रही है।

जब एलजेपी दो धड़ों में बंट गई
रामविलास पासवान के निधन के बाद एलजेपी दो हिस्से में टूट गई। एक धड़े राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का नेतृत्व चिराग के चाचा और हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस कर रहे। दूसरे धड़े का नेतृत्व चिराग पासवान कर रहे हैं। पारस की पार्टी फिलहाल एनडीए के साथ है। हालांकि, चिराग पासवान की अगर एनडीए में एंट्री होती है तो पशुपति पारस की क्या रणनीति होगी ये देखना भी दिलचस्प होगा।

पशुपति पारस की क्या होगी रणनीति?
पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग की पार्टी एनडीए से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी थी। जेडीयू के कम सीट आने का कारण चिराग को माना गया था। इधर, जेडीयू के एक नेता कहते भी हैं कि चिराग के एनडीए के साथ आने की बात कोई नई नहीं है। वो पहले भी बीजेपी के साथ ही थे। इसमें कोई नई बात नहीं है। चिराग, सीएम नीतीश को लेकर लगातार निशाना साधते रहते हैं। कहा यही जा रहा कि नीतीश के एनडीए से जाने के बाद चिराग के लिए एनडीए में जाने का रास्ता साफ हो गया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...