13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलभारत के लिए कभी आसान नहीं रही जिम्बाब्वे की चुनौती, पहले भी...

भारत के लिए कभी आसान नहीं रही जिम्बाब्वे की चुनौती, पहले भी मिल चुके गहरे जख्म!

Published on

मेलबर्न

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) के आखिरी ग्रुप मैच में रविवार को भारतीय टीम की टक्कर जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) से होगी। इस मैच में जीत मिलती है तो टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश करेगी। वहीं हार टूर्नामेंट से बाहर भी कर सकता है। बारिश की वजह से मैच रद्द भी हुआ तो भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। हालांकि टीम इंडिया जिम्बाब्वे को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। इसी टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर कर चुका है।

भारत को भी किया है परेशान
जिम्बाब्वे ने भारतीय टीम को भी परेशान किया है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 7 बार दोनों टीमों की टक्कर हुई है। इसमें भारत ने 5 जबकि जिम्बाब्वे ने 2 मैचों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच 2016 में हुए आखिरी टी20 मुकाबले में भी भारतीय टीम को सिर्फ 3 रनों से जीत मिली थी। इसी वजह से भारत जिम्बाब्वे को हल्के में होने की भूल नहीं करेगा। 1999 वनडे वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे भारत को गहरा जख्म भी दे चुका है। टीम को वहां 3 रनों से हार मिली थी। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में यह दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच हुए टी20 मुकाबलों के नतीजे:
विजेता अंतर मैदान कब हुआ
भारत 6 विकेट हरारे 12 जून 2010
भारत 7 विकेट हरारे 13 जून 2020
भारत 54 रन हरारे 17 जुलाई 2015
जिम्बाब्वे 10 रन हरारे 19 जुलाई 2015
जिम्बाब्वे 2 रन हरारे 18 जून 2016
भारत 10 विकेट हरारे 20 जून 2016
भारत 3 रन हरारे 22 जून 2016

जिम्बाब्वे के पास अच्छी गेंदबाजी
जिम्बाब्वे के पास अच्छी तेज गेंदबाजी है। उनके गेंदबाजों के पास ज्यादा गति नहीं है लेकिन उनकी लंबाई अच्छी है। इसकी वजह से पिच से उछाल मिली है। पाकिस्तान के खिलाफ इसका का इस्तेमाल कर जिम्बाब्वे ने जीत हासिल की थी। भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों के पास इनके खिलाफ खेलने का अनुभव भी नहीं है। जिम्बाब्वे की टीम इसका भी फायदा उठा सकती है।

सिकंदर रजा होंगे एक्स फैक्टर
सिकंदर रजा इस साल बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने 23 टी20 इंटरनेशनल मैच में 35 की औसत और 151 की स्ट्राइ रेट से 701 रन बनाए हैं। वह चार फिफ्टी भी लगा चुके हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है। सिर्फ 6.14 की इकोनॉमी से रन देकर रजा ने 24 विकेट लिए हैं। उन्होंने अगस्त में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शतकीय पारी भी खेली थी। इसी वजह से टीम इंडिया के खिलाफ वह जिम्बाब्वे के एक्स फैक्टर होंगे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...