नई दिल्ली
ट्विटर के लिए हर माह 8 डॉलर करीब 650 रुपये देने के नए नियम से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा है। अमेरिका, कनाडा और बिट्रेन समेत कई यूरोपियन देशोंं में प्रतिमाह 8 डॉलर का नियम लागू कर दिया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भारत में कब से 8 डॉलर चार्ज वसूलने का नियम लागू होगा। वही क्या भारत में 8 डॉलर या उससे कम पैसे देने होंगे? इस बारे में एक ट्विटर यूजर्स ने एलॉन मस्क को टैग करते हुए पूछा कि आखिर भारत में 8 डॉलर का नियम कब से लागू होगा, तो इस बारे में जवाब देते हुए एलॉन मस्क ने कहा कि भारत में अगले एक माह के भीतर ब्लू टिक यूजर्स के लिए 8 डॉलर का नियम लागू हो जाएगा। मतलब दिसंबर से भारत में ट्विटर ब्लू टिक यूजर्स के 8 डॉलर लिए जा सकते हैं।
एलॉन मस्क ने ट्विट से ऐलान किया था कि हर देश के ट्विटर ब्लू टिक यूजर्स के लिए अलग चार्ज होंगे। हालांकि उन्होंने उस वक्त कंट्री वाइज प्राइस का खुलासा नहीं किया था। हालांकि ऐसा माना जा रहा कि यूरोपियन कंट्री से भारत में कीमत कम होगी।
क्या मिलेंगे कुछ एक्स्ट्रा फीचर?
एलॉन मस्क की मानें, तो ट्विटर ब्लू सब्क्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कुछ एक्ट्रा फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें ट्विटर एडिट ऑप्शन शामिल होगा। इसके अलावा लॉन्ग टेक्स्ट फॉर्मेट दिया जा सकता है। यह फीचर फेसबुक के नोट फीचर की तरह हो सकता है।
क्यों एलॉन मस्क से वसूला जा रहा 8 डॉलर?
एलॉन मस्क की मानें, तो ट्विटर को रेवेन्यू के तौर पर हर दिन नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी करने और यूजर्स से 8 डॉलर चार्ज वसूलने को मजबूर है।
