13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeखेलWC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, नीदरलैंड्स से हार के बाद अफ्रीका टूर्नामेंट...

WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, नीदरलैंड्स से हार के बाद अफ्रीका टूर्नामेंट से बाहर

Published on

एडिलेड,

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला. एडिलेड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में कमजोर नीदरलैंड्स टीम ने साउथ अफ्रीका को 13 रनों से करारी शिकस्त दी है. इसी नतीजे के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है. जबकि अफ्रीकी टीम बाहर हो गई है.

अब ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन होगी? इसका फैसला कुछ देर बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच के बाद हो जाएगा. इस मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. यानि साउथ अफ्रीका की हार के साथ ही ग्रुप-2 का पूरा समीकरण ही बदल गया है.

भारतीय टीम आखिरी मैच हारकर भी सेमीफाइनल में
बता दें कि भारतीय टीम का आज जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ग्रुप मुकाबला होना है. अब यदि भारतीय टीम यह मैच हारती भी है, तब भी वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी, क्योंकि टीम इंडिया अभी 6 पॉइंट्स के साथ अपने ग्रुप-2 में टॉप पर है. जबकि अफ्रीका टीम 5 अंक के साथ बाहर हो गई है.

कुछ ही देर में एडिलेड में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेलना जाना है. इन दोनों ही टीमों के अभी बराबर 4-4 अंक हैं. ऐसे में इन दोनों ही टीमों में से जो भी मैच जीतेगी, वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी, क्योंकि उसके अफ्रीका के मुकाबले एक अंक ज्यादा यानि 6 पॉइंट्स हो जाएंगे.

फिर चोकर्स साबित हुई साउथ अफ्रीका टीम
साउथ अफ्रीका टीम एक बार फिर वर्ल्ड कप में चोकर्स साबित हुई है. उसके पास यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का शानदार मौका था. सामने कमजोर नीदरलैंड्स टीम थी, लेकिन अफ्रीकी टीम एक बार फिर मौका भुना नहीं सकी. मैच में साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस भी जीता था और पहले गेंदबाजी चुनी थी.

मगर पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स टीम ने 4 विकेट पर 158 रनों का स्कोर बना दिया. टीम के लिए कॉलिन एकरमेन ने 26 बॉल पर ताबड़तोड़ 41 रनों की पारी खेली. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. इनके अलावा स्टीफन मेबर्ग ने 37 और टॉम कूपर ने 35 रन बनाए.

इसके बाद 159 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही. बीच में टीम संभली भी, लेकिन आखिर में आकर एकदम लड़खड़ा गई. अफ्रीकी टीम ने 112 से 141 के बीच 8 विकेट गंवाए और मैच हाथ से निकल गए. अफ्रीकी टीम 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी और 13 रनों से मैच गंवा दिया. टीम के लिए सबसे ज्यादा 25 रन रिली रोसो ने बनाए.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...