13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमां बनने के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की ये तस्वीर, परी...

मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की ये तस्वीर, परी सी बेटी पर खूब लुटाया प्यार

Published on

एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन चुकी हैं और उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। इस खास मौके पर खुद आलिया भट्ट ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया और गुड न्यूज पर रिएक्शन दिया। फिलहाल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पैरेंट्स बनने पर फैंस और सेलेब्स रिएक्शन दे रहे हैं।

आलिया भट्ट ने मां बनने के चंद मिनट बाद ही अपने चाहने वालों के साथ पोस्ट शेयर किया। वह हमेशा से ही अपने चाहने वालों के लिए बहुत क्लीयर रही हैं। उन्होंने अपने रिश्ते, प्रेग्नेंसी या फिर किसी भी बात को नहीं छुपाया है। ठीक ऐसे ही मां बनने के कुछ देर बाद ही उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस गुडन्यूज को साझा किया।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा, हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी गुडन्यूज है ये। हमारा बेबी आ चुका है। वाकई क्या जादुई सी बेटी है। हम सभी बहुत ही खुश हैं और बताना चाहते हैं कि हम पैरेंट्स बन चुके हैं। सभी को प्यार प्यार और प्यार। आपके रणबीर और आलिया।

आलिया भट्ट (के इस ऐलान के तुरंत बाद सभी की बधाइयों का तांता लग गया। मौनी रॉय, कपिल शर्मा, अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, दीपिका पादुकोण, रिया कपूर, जोया अख्तर, ईशान खट्टर से लेकर पुनीत शर्मा समेत ढेर सारे सेलेब्स ने कपल को बधाई दी।

नाना नानी और बुआ का रिएक्शन
वहीं कपूर फैमिली और भट्ट फैमिली का रिएक्शन भी सामने आ चुका है। जहां नानी सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर परी सी नातिन पर प्यार लुटाया तो वहीं महेश भट्ट ने इस खास मौके पर हमारी सहयोगी वेबसाइट ई-टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि वह नाना बनने पर काफी एक्साइटिड हैं। वहीं रिद्धिमा कपूर साहनी का भी सोशल मीडिया पर रिएक्शन आया।

आलिया भट्ट की बेटी की झलक
बता दें आलिया भट्ट को रविवार 6 नवंबर 2022 की सुबह मुंबई के एचएन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। सुबह ही कपूर और भट्ट परिवार पहुंच गया था। फिलहाल सभी आलिया की हेल्थ अपडेट और बेटी की झलक जानने को आतुर हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...