13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedआलिया की गुड न्यूज से झूम उठीं राखी सावंत, बर्तन बजाकर किया...

आलिया की गुड न्यूज से झूम उठीं राखी सावंत, बर्तन बजाकर किया डांस

Published on

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज प्राउड पेरेंट्स बन गए हैं. 6 नवंबर को आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया. बॉलीवुड जगत से लेकर फैंस तक हर कोई आलिया को बेशुमार बधाई दे रहा है. तो भला ऐसे में हमारी ड्रामा क्वीन राखी सावंत भला कैसे पीछे रह सकती थीं. उन्होंने तो शुभकामनाएं देने के लिए थाली तक बजा डाली.

कपूर खानदान के घर आई खुशियां
आलिया रविवार सुबह ही रिलायंस अस्पताल में एडमिट हो गई थीं. दिन बीतते-बीतते खुश खबर भी आ ही गई. आलिया ने खुद इस खबर को सभी फैंस के साथ शेयर किया. आलिया ने पोस्ट कर लिखा- ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है. हमारी बेबी इस दुनिया में आ गई है और वो कमाल की लड़की है. इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है. हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं. प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर.’ आलिया ने जब से खबर सुनाई है देशभर के लोग उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं.

राखी सावंत ने खिलाई मिठाई
ये गुडन्यूज सुनकर राखी सावंत भी फूली नहीं समाईं. पैपराजी से बातचीत में राखी चम्मच से पैन बजाकर, गाना गाकर डांस करती दिखीं. उन्होंने आलिया रणबीर को बधाई दी. वहीं साथ खड़ें आदिल ने भी कपल को ब्लेस्ड पेरेंट पर शुभकामनाएं दी. राखी सावंत ने कहा- लक्ष्मी आई घर में…लक्ष्मी आई है. बेबी गर्ल हुई है आलिया को, आलिया ये मिठाई लो, देश की जनता के लिए मिठाई लो. जिस दिन का इंतजार था,आज वो हो गया. एक क्यूट सी बेबी, परी को जन्म दिया. बधाई नीतू जी, फुल कपूर खानदान. राखी के साथ-साथ उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी भी इस सेलिब्रेशन में उनके साथ मौजूद थे. उन्होंने भी कपल को पेरेंट्स बनने की बधाई दी.

आलिया और रणबीर की शादी इसी साल 14 अप्रैल को एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. शादी के कुछ महीने में ही आलिया ने एक टाइगर फैमिली की फोटो पोस्ट कर फैंस को ये खुशखबरी दी थी कि वो मां बनने वाली हैं. पहले ट्रायमेस्टर में ही आलिया ने अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली थी. बताया जाता है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र के ऐलान के साथ ही आलिया और रणबीर का प्यार शुरू हुआ था. वहीं इसके रिलीज के साथ ही आलिया और रणबीर हाथ में हाथ डाले अपनी शादी और होने वाले बेबी की खुशी एंजॉय करते साथ स्पॉट किए जाते थे

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...