13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeखेलWC: रोहित से मिलने बीच मैदान में घुस आया फैन, अब भरने...

WC: रोहित से मिलने बीच मैदान में घुस आया फैन, अब भरने पड़ेंगे लाखों रुपये

Published on

मेलबर्न,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम ने सुपर-12 के अपने अंतिम मैच में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया. पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 115 रनों पर सिमट गई. शानदार जीत के साथ ही भारत ने ग्रुप-2 में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 10 नवंबर को इंग्लैंड से एडिलेड में होगा.

मुकाबले के दौरान जिम्बाब्वे की पारी के 17वें ओवर में मैदान पर अजब नजारा देखने को मिला. एक युवा क्रिकेट फैन सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मैदान में घुस आया. वह फैन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से मिलना चाहता जिसमें वह सफल भी रहा. फैन भारतीय कप्तान को देखते ही रोने लगा. हालांकि, तबतक सिक्योरिटी गार्ड्स भी तब तक उस फैन के पास पहुंच गए थे और उन्होंने उसे पकड़ लिया.

अब मैदान में घुसने की सजा उस फैन को भुगतनी पड़ेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैदान की सुरक्षा में बाधा डालने के लिए उस युवा फैन पर लगभग साढ़े छह लाख रुपये (11 हजार 95 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माने की राशि को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के बड़े स्कोरबोर्ड पर भी दिखाया गया.

https://twitter.com/i/status/1589259687949926401

रोहित ने मैच के बाद कही ये बात
उधर रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर कहा, ‘उस मैच के लिए परिस्थितियों से तालमेल बिठाना महत्वपूर्ण होगा. हमने हाल ही में वहां एक मैच खेला है लेकिन इंग्लैंड से हमें एक अच्छी चुनौती होगी. उन्होंने कुछ बढ़िया क्रिकेट खेला है. दो अच्छी टीमें एक-दूसरे से भिड़ रही हैं और यह एक शानदार मुकाबला होगा. हमें यह नहीं भूलना होगा कि हम कैसे सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं.’

रोहित ने बताया, ‘इंग्लैंड के खिलाफ मैच हाई प्रेशर मैच होने वाला है. हमें अच्छा खेलने की जरूरत होगी. अगर हम वहां अच्छा खेलते हैं तो हमारे पास आगे भी अच्छा गेम होगा. आपको जल्द परिस्थियों से ढलना होगा और उसके अनुसार ही योजना बनानी होगी. प्रशंसक शानदार रहे हैं और हमारा खेल देखने पहुंच रहे हैं. हमें सेमीफाइनल में भी उनसे ऐसे ही सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. उन्हें सलाम, टीम की ओर से मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं.’

ऐसा रहा भारत-जिम्बाब्वे का मैच
एमसीजी में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 186 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 61 और केएल राहुल ने 50 रनों का योगदान दिया. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई. रेयान बर्ल (34), सिकंदर रजा (34) और क्रेग इर्विन (13) ही दोहरे अंकों तक पहुंच पाए. टीम इंडिया के लिए आर अश्विन ने सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ियों को आउट किया. वहीं मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या को दो-दो सफलताएं प्राप्त हुईं.Live TV

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...