8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी ने अब तक जितना कमाया, एलन मस्क ने उससे ज्यादा...

गौतम अडानी ने अब तक जितना कमाया, एलन मस्क ने उससे ज्यादा एक साल में गंवाया

Published on

नई दिल्ली

दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क  की नेटवर्थ में तेजी से गिरावट आ रही है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 6.60 अरब डॉलर यानी करीब 54 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली उनकी कंपनी टेस्ला  के शेयरों में हफ्ते के पहले दिन पांच फीसदी से अधिक गिरावट आई। मस्क की नेटवर्थ अब 183 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 87.1 अरब डॉलर की कमी आई। इस साल नेटवर्थ गंवाने के मामले में वह फेसबुक (मेटा) के सीईओ मार्क जकरबर्ग के बाद दूसरे नंबर पर हैं। जकरबर्ग की नेटवर्थ में इस साल 88.2 अरब डॉलर की गिरावट आई है। पिछले साल नवंबर के शुरुआत में मस्क की नेटवर्थ 335 अरब डॉलर पहुंच गई थी। इस तरह एक साल में इसमें 152 अरब डॉलर की कमी आई है।

इस बीच भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी एक बार फिर दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचने के करीब पहुंच गए हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 2.80 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और यह 136 अरब डॉलर पहुंच गई। अडानी इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले शख्स हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ 59 अरब डॉलर बढ़ी है। इसके साथ ही वह एक बार फिर दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नंबर दो बनने के करीब पहुंच गए हैं। अभी इस पायदान पर फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) हैं जिनकी नेटवर्थ 143 अरब डॉलर है।

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी  इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 90 अरब डॉलर है। सोमवार को इसमें 1.04 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इस साल उनकी नेटवर्थ में 5.6 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ऐमजॉन के जेफ बेजोस (114 अरब डॉलर), पांचवें नंबर पर बिल गेट्स (108 अरब डॉलर), छठे नंबर पर दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट (102 अरब डॉलर), सातवें नंबर पर लैरी एलीसन (91.2 अरब डॉलर), नौवें नंबर पर लैरी पेज (83 अरब डॉलर) और दसवें नंबर पर स्टीव बाल्मर (81 अरब डॉलर) हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...