13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeखेलT20 वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ी का संन्यास, दिया था साउथ अफ्रीका...

T20 वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ी का संन्यास, दिया था साउथ अफ्रीका को गहरा जख्म

Published on

नई दिल्ली

नीदरलैंड्स के बल्लेबाज स्टीफन मायबर्ग ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। मौजूदा आईसीसी टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका पर डचों की धमाकेदार जीत के बाद बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की। इस हार के बाद साउथ अफ्रीका टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गया था। मायबर्ग ने 30 गेंदों में 37 रन बनाए, जिससे उनकी टीम को 158 रनों का मैच जीतने में मदद मिली। प्रोटियाज लक्ष्य से 13 रन पीछे रहे गए थे।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- अब जूते टांगने का वक्त आ गया है। धन्य हूं कि मैंने 17 वर्ष पहले फर्स्ट क्लास और 12 वर्ष पहले इंटरनेशनल डेब्यू किया। अपने सपनों में मैंने कभी भी विश्व में अपना करियर खत्म करने की कल्पना नहीं की होगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ करियर खत्म करना हमेशा यादगार रहेगा।

उन्होंने आगे लिखा- एक खिलाड़ी हमेशा जीतना चाहता है। मैंने अपने प्यारे देश के लिए आंसू बहाए। मैं नीदरलैंड्स क्रिकेट का आभारी हूं जो अब मेरा घर है और मेरे करियर के लिए धन्यवाद देने के लिए बहुत सारे लोग हैं। भगवान, दोस्तों और परिवार, प्रायोजकों और समर्थकों को मैं धन्यवाद कहना चाहता हूं। बेटियों को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।

2011 में अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद से मायबर्ग ने 22 ODI और 45 T20I में नीदरलैंड्स का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद वनडे से संन्यास ले लिया था। 22 वनडे में उन्होंने 26.35 की औसत से 527 रन बनाए। बल्लेबाज ने 74 के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर के साथ चार अर्धशतक बनाए। उन्होंने अपने टी20 करियर में 21.78 की औसत और 114.51 की स्ट्राइक रेट से 915 रन बनाए।

मायबर्ग ने 20 ओवर के प्रारूप में 71 नाबाद के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ पांच अर्धशतक बनाए हैं। मैक्स ओ’डॉड और बेन कूपर के बाद वह सबसे छोटे प्रारूप में नीदरलैंड्स के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाज ने तीन मैचों में 51 रन बनाए। पहले दौर में नामीबिया और यूएई को हराकर नीदरलैंड ने टूर्नामेंट के सुपर 12 चरण के लिए क्वॉलिफाइ किया। सुपर 12 चरण में नीदरलैंड्स ग्रुप-2 अंक तालिका में कुल चार अंक और पांच मैचों में दो जीत के साथ चौथे स्थान पर रहा।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...