13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलखुल गया राज... अश्विन ने बताया क्यों सूंघ रहे थे जैकेट, वजह...

खुल गया राज… अश्विन ने बताया क्यों सूंघ रहे थे जैकेट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Published on

एडिलेड

अब तक आप भी रविचंद्रन अश्विन का वह वीडियो देख चुके होंगे, जिसमें वह सूंघकर अपना जैकेट पहचान रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भयंकर वायरल हैं। लोग मीम्स शेयर कर रहे हैं। कोई पूरी घटना पर जोक बना रहा है। अब पूरी घटना पर अश्विन की सफाई आई है। रविचंद्रन ने बताया है कि आखिर उन्हें क्यों सूंघकर जैकेट पहचाननी पड़ी।

दरअसल, भारत के लिए 7 टेस्ट मैच खेल चुके अभिनव मुकुंद ने अपने साथी प्लेयर को ट्रोल करते हुए इसी वीडियो को ट्वीट किया और कैप्शन में लिखा। ‘मैंने वीडियो कई बार देखा। अश्विन प्लीज बताओ कि आपने सही जैकेट कैसे पहचाना?’ अश्विन ने अपने घरेलू राज्य तमिलनाडु के टीममेट रहे अभिनव मुकुंद को कुछ इस अंदाज में जवाब दिया।

सुपर-12 राउंड के आखिरी लीग मैच में भारत की टक्कर जिम्बाब्वे से थी। इस मैच में रोहित की पलटन ने एकतरफा जीत हासिल की। टॉस जीतने के बाद रोहित कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम बता रहे थे। पूरी दुनिया उन्हें टीवी पर देख रही थी, लेकिन हिटमैन के पीछे रविचंद्रन अश्विन नजर आए, जो अपनी ही परेशानी में खोए हुए थे। अश्विन के हाथ में दो जैकेट थी, जिसे वह पहले अच्छे से निहारते हैं। समझ नहीं आता तो बारी-बारी से दोनों को सूंघते हैं। अपनी जैकेट की पहचान करते ही, दूसरा कपड़ा वही मैदान पर छोड़कर निकल जाते हैं।

बहरहाल मैच में उनका प्रदर्शन धांसू रहा। जिमबाब्वे को 115 रन में समेटने में उनका अहम योगदान था। 4 ओवर में उन्होंने सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट झटके। बर्ल, मट्सकट्जा और नगारवा को निपटाया। टीम इंडिया अब अपने दूसरे खिताब से सिर्फ दो जीत दूर है। 2007 में हुए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने के बाद से मैन इन ब्लूज कभी फाइनल नहीं जीत पाई है। 10 नवंबर यानी गुरुवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर है। वही पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 9 नवंबर को होगा।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...