8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedखुद से शादी कर चौंकाने वाली एक्ट्रेस बनने वाली हैं मां? बोलीं-...

खुद से शादी कर चौंकाने वाली एक्ट्रेस बनने वाली हैं मां? बोलीं- मैं सेल्फ प्रेग्नेंट…

Published on

टीवी एक्ट्रेस कनिष्का सोनी तो आपकी याद ही होंगी. सोशल बैरियर्स को तोड़ते हुए कनिष्का ने किसी पुरुष से नहीं बल्कि खुद से शादी कर चौंकाया था. कनिष्का की मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र पहने फोटो वायरल हुई थी. खुद से शादी करने वाली कनिष्का सोनी लाइफ को बिनी किसी की रोक टोक के एंजॉय कर रही हैं. वे अब इंडिया में नहीं बल्कि न्यूयॉर्क में रहती हैं.

क्या प्रेग्नेंट हैं कनिष्का?
कनिष्का सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ा हर अपडेट देती हैं. कनिष्का सोनी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में खुद से जुड़ी बड़ी बात को क्लियर किया है. कनिष्का ने न्यूयॉर्क सिटी के एक पार्क में चिल करते हुए फोटोज शेयर किए. टी-शर्ट और जींस में कनिष्का मस्त पोज दे रही हैं. स्किनी टॉप में कनिष्का का टमी फैट भी नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उनके टमी फैट को बेबी बंप न समझें, इसलिए कनिष्का ने खुद ही सफाई दे डाली है.

कनिष्का ने बताया सच
उन्होंने पोस्ट कर बताया कि वे सेल्फ मैरिड हैं लेकिन सेल्फ प्रेग्नेंट नहीं. कनिष्का लिखती हैं- मैं सेल्फ प्रेग्नेंट नहीं हूं, जैसे मैं सेल्फ मैरिड हूं. ये बस लजीज पिज्जा, बर्गर का असर है. इन सभी चीजों को खाने से मेरा वजन बढ़ गया है. लेकिन मैं इसे पसंद कर रही हूं. कनिष्का की इन फोटोज से नजर आता है कि वे कितनी खुश हैं. न्यूयॉर्क में कनिष्का को काफी मजा आ रहा है. वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फैंस से अक्सर चैट भी करती हैं.

साजिद खान पर लगाए आरोप
कनिष्का ने कई टीवी शोज में काम किया है. इनमें पवित्र रिश्ता, दिया और बाती हम, देवों के देव…महादेव, दो दिल एक जान जैसे शोज शामिल हैं. 2007 में उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो बाथरूम सिंगर से अपना करियर शुरू किया था. वे खतरों के खिलाड़ी 2 की गेस्ट कंटेस्टेंट रही थीं. कनिष्का ने साउथ मूवीज में भी काम किया है. पिछले दिनों कनिष्का फिल्ममेकर साजिद खान को लेकर शॉकिंग खुलासे करने पर चर्चा में आई थीं. साजिद पर सेक्सुअली हैरेस करने का आरोप लगाया था. कहा था साजिद खान ने उन्हें टॉप ऊपर करके पेट दिखाने को कहा था. घर पर बुलाकर मिसबिहेव किया था.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...