8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedजानकर चौंक जाएगे! एक हफ्ते में 120 घंटे काम करते हैं Elon...

जानकर चौंक जाएगे! एक हफ्ते में 120 घंटे काम करते हैं Elon Musk, Twitter को बनाना चाहते हैं नंबर वन

Published on

नई दिल्ली

टेस्ला के सीईओ Elon Musk के पास अब सिर्फ ट्विटर ही नहीं बल्कि और पांच कंपनियों की कमान हैं। Musk पहले से ही टेस्ला, नुएरालिंक, स्पेसएक्स और उनके कॉस्मेटिक ब्रांड द बोरिंग कंपनी को मैनेज कर रहे थे। अब ट्विटर के बाद वो 5 कंपनियां का नेतृत्व कर रहे हैं। Musk ने खुलासा किया कि ट्विटर ज्वाइन करने के बाद वह अब हफ्ते में 120 घंटे काम करते हैं।

उन्होंने बताया, “मेरे काम का बोझ एक हफ्ते में लगभग 70 से 80 घंटे से बढ़कर शायद 120 हो गया है। मैं उठता हूं, काम करता हूं, सोता हूं, हफ्ते में सात दिन करता हूं।” Musk अभी अपना सारा समय ट्विटर को दे रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि एक बार ट्विटर सही रास्ते पर आ जाए फिर उसके बाद वो सारा ध्यान टेस्ला और स्पेसएक्स पर लगा देंगे।”

Musk ने ट्विटर ज्वाइन करने के बाद सीईओ पराग अग्रवाल, पॉलिसी और लीगल चीफ विजया गड्डे और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेल सहगल को निकाल दिया है। जब से एलन मस्क ने कमान संभाली है तब से लेकर अब तक कंपनी की वर्कफोर्स 50 प्रतिशत कम हो गई थी। Musk ने माइक्रो-ब्लॉगिंग ऐप का इस्तेमाल करने के तरीकों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। उन्होंने ब्लू टिक के लिए शुल्क मांगने समत डायरेक्ट मैसेज पर भी शुल्क लगाने पर विचार किया है।

Musk ने आईओएस यूजर्स के लिए चुनिंदा देशों में ट्विटर वेरिफिकेशन सब्सक्रिप्शन रोलआउट किया है। इनमें यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूके के यूजर्स शामिल हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि भारत में ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन एक महीने में रोलआउट किया जा सकता है। भारत में ट्विटर सब्सक्रिप्शन प्लान के बारे में बताया गया है कि यह 8 डॉलर प्रतिमहा हो सकता है। हालांकि, अभी तक भारत में सदस्यता शुल्क की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...