13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलगेंद लगने से कराह उठे विराट, बैठे और प्रैक्टिस से लौट गए,...

गेंद लगने से कराह उठे विराट, बैठे और प्रैक्टिस से लौट गए, टीम इंडिया के लिए बड़ी टेंशन

Published on

एडिलेड

टी-20वर्ल्ड कपसेमीफाइनल से ठीक पहले एक के बाद एक भारतीय क्रिकेटर्स चोटिल होते जा रहे हैं। कल कप्तान रोहित शर्मा थ्रो डाउन प्रैक्टिस के दौरान इंजर्ड हो गए थे तो आज विराट कोहली भी चोटिल हो गए। गेंद इतनी जोर से लगी कि विराट कुछ देर के लिए प्रैक्टिस पिच पर ही बैठ गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस विराट की इंजरी अपडेट पर बात कर रहे हैं। कुछ इसे सामान्य घटना की तरह देख रहे हैं तो कुछ चोट को गंभीर बता रहे हैं।

कहां और कैसे लगी चोट?
एडिलेड ओवल मैदान पर भारतीय समयानुसार टीम इंडिया दोपहर को प्रैक्टिस करने पहुंची। इस दौरान हर्षल पटेल की गेंद लगने से विराट को ग्रोइन में इंजरी हो गई, जिसके बाद वह नेट्स से चले गए। हालांकि इसके बाद खबर आई है कि विराट कोहली फिलहाल ठीक हैं और उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई है।

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं विराट
इस मेगा इवेंट में विराट कोहली जोरदार फॉर्म में हैं। विराट ने टूर्नामेंट के सर्वोच्च रन स्कोरर तो हैं ही, साथ ही साथ वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं। सुपर-12 राउंड के दौरान विराट कोहली के बल्ले से पांच पारियों में 123 की औसत और 138.98 के स्ट्राइक रेट से कुल 246 रन आ चुके हैं। पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हारिस रऊफ को लैंथ बॉल पर लगाया गया सीधा छक्का वर्ल्ड क्रिकेट के आइकॉनिक शॉट्स में शुमार हो चुका है।

कल रोहित शर्मा को लगी थी चोट
8 नवंबर को रोहित अभ्यास की सामान्य ड्रिल कर रहे थे। एडिलेड ओवल में टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ एस रघु का सामना करते हुए एक शार्ट पिच गेंद तेजी से उछलकर उनकी दायीं बांह पर लगी। भारतीय कप्तान पुल शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए और गेंद तेजी से उनकी बांह पर जा लगी। साफ दिख रहा था कि उन्हें काफी दर्द है और वह तुरंत ही अभ्यास सत्र छोड़कर चले गए। हालांकि उन्होंने आइस पैक लगाने के बाद फिर से अभ्यास किया। अब वह सेमीफाइनल में खेलने के लिए पूरी तरह फिट बताए जा रहे हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...