12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीतिगडकरी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ तो सीतारमण पर क्यों भड़क...

गडकरी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ तो सीतारमण पर क्यों भड़क गए कांग्रेसी, जानिए वजह

Published on

नई दिल्‍ली

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मुंह से मनमोहन सिंह की तारीफ के बाद कांग्रेस गदगद है। उसने गडकरी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दूसरे नेताओं में अंतर बताया है। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने नितिन गडकरी के बहाने वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी लपेटा है। कांग्रेस ने कहा है कि राजनीति में गडकरी अलग तरह के नेता हैं। वह अपने प्रतिद्वंद्वियों का भी सम्‍मान करते हैं। वित्‍त मंत्री ने सितंबर में 1991 के सुधारों को हाफ बेक्‍ड यानी आधा-अधूरा बताया था। मास्‍टर शेफ गडकरी ने इसे पूरा बेक कर दिया है। मंगलवार को एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की थी। गडकरी बोले थे कि आर्थिक सुधारों के जरिये देश को नई दिशा देने के लिए देश उनका ऋणी है।

गडकरी के मनमोहन सिंह की तारीफ करते ही कांग्रेस उत्‍साहित हो गई। उसने गडकरी के बयान के जरिये वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण को लपेट लिया। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि 16 सितंबर को मैडम फाइनेंस मिनिस्‍टर ने 1991 के सुधारों को कम करके दिखाने की कोशिश की थी। इन सुधारों को उन्‍होंने हाफ बेक्‍ड बताया था। कल मास्‍टर शेफ गडकरी ने इन्‍हें पूरी तरह बेक कर दिया। उन्‍होंने डॉ मनमोहन सिंह की तारीफ इन सुधारों के लिए करके ऐसा किया। रमेश ने उम्‍मीद जताई कि सीतारमण इस तारीफ को हजम कर सकेंगी।

पूर्व कांग्रेस प्रवक्‍ता संजय झा ने ट्वीट किया कि अगर नितिन गडकरी प्रधानमंत्री के लिए बीजेपी की पसंद होते तो भारत की राजनीतिक संस्‍कृति जहरीली नहीं होती।कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य विवेक तन्‍खा ने कहा कि देश में गडकरी की छवि एक अच्‍छे ईमानदार मंत्री की है। वह विपक्ष को सम्‍मान देने में विश्‍वास करते हैं। ऐसे व्‍यक्ति के साथ मंच साझा करने में थोड़ा भी संकोच नहीं होता है। हम दोनों का लक्ष्य देश और समाज है।

अन्‍य व‍िपक्षी दलों ने भी की तारीफ
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) राज्‍यसभा सांसद जवाहर सरकार ने कहा कि बीजेपी ने मनमोहन सिंह की उपलब्धि को सराहा है, यह सुनना काफी अच्‍छा है। नितिन गडकरी हमेशा छोटी-छोटी चीजों से ऊपर रहे हैं।कांग्रेस सेवा दल ने ट्वीट किया सिर्फ कांग्रेस नहीं पूरा देश पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का ऋणी है। 1991 के सुधारों के कारण देश की आर्थिक रफ्तार में तेजी आई। मनमोहन सिंह को धन्‍यवाद।

पहली बार प्रतिद्वंद्व‍ियों नहीं की है गडकरी की प्रशंसा
यह पहली बार नहीं है जब प्रतिद्वंद्व‍ियों ने नितिन गडकरी के बारे में अच्‍छी बातें कहीं हैं। अप्रैल, 2017 में मोटर वीकल (अमेंडमेंट) बिल 2016 पर चर्चा के दौरान कई कांग्रेसी नेताओं ने गडकरी की सराहना की थी। तब कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि गडकरी बहुत निष्‍ठावान मंत्री हैं। उन्‍होंने सड़क परिवहन क्षेत्र की कठिन चुनौतियों को दूर करने की कोशिश की है।तब मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा में विपक्ष के नेता थे। उनके साथ दिनेश त्रिवेदी और विपक्ष के कई नेताओं ने भी नितिन गडकरी की तारीफ की थी। उन्‍होंने कहा था कि गडकरी ने सड़क पर‍िवहन क्षेत्र में शानदार काम किया है।

Latest articles

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...