8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलसेमीफाइनल में करारी हार पर बोले रोहित शर्मा- हम घबरा गए थे...

सेमीफाइनल में करारी हार पर बोले रोहित शर्मा- हम घबरा गए थे…

Published on

एडिलेड,

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गई है. सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड ने 10 विकेट से पराजित कर दिया. एडिलेड ओवल में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने अंग्रेजो के सामने 169 रनों का टारगेट रखा था, लेकिन जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने मिलकर इस टारगेट को बौना साबित कर दिया. दोनों बैटर्स ने मिलकर 16 ओवरों में ही इंग्लैंड को जीत दिला दी. एलेक्स हेल्स ने नाबाद 86 और जोस बटलर ने 80 रनों का योगदान दिया.

भारत के सेमीफाइनल मुकाबले में हार के बाद रोहित ने अपना बयान दिया है. रोहित शर्मा ने कहा की खिलाड़ी इस मैच में प्रेशर नहीं झेल पाए, जबकि आईपीएल मैचों में इन्होंने दबाव में क्रिकेट खेला हुआ है. रोहित ने इंग्लिश टीम के बल्लेबाजों को भी श्रेय दिया जिन्होंने मैच को एकतरफा बना दिया.

रोहित शर्मा ने कहा, ‘जिस तरह से रिजल्ट आया उससे काफी निराश हूं. हमने उस स्कोर को बनाने के लिए अंतिम ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की. हम गेंद से सही नहीं रहे और अच्छा खेल नहीं दिखा सके. नॉकआउट मैचों में दबाव को झेलना काफी जरूरी होता है. इन सभी खिलाड़ियों ने इसे समझने के लिए काफी खेला है. ये लोग आईपीएल मैचों में दबाव में खेले हैं, यह सब कूल रहने के बारे में है. हम शुरुआत में थोड़ा घबराए हुए थे, लेकिन आपको उनके सलामी बल्लेबाजों को श्रेय देना होगा जिन्होंने वास्तव में अच्छा खेला.’

आज ऐसा नहीं हो सका: रोहित
रोहित ने आगे कहा, ‘मुझे लगा कि यह पहले ओवर में थोड़ा सा स्विंग हुआ, लेकिन वह राइट एरिया में नहीं थी. हम सभी जानते थे कि ‘स्क्वायर ऑफ द विकेट’ के जरिए रन बनाए जाते हैं, हम सभी इसके बारे में जानते थे. जब हमने पहला गेम जीता था, तो पूरी टीम ने काफी कैरेक्चर दिखाया था. बांग्लादेश के खिलाफ मैच काफी मुश्किल था. मुझे लगा कि हम अपने आप को संभाले हुए है. साथ ही अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करते रहे. लेकिन आज ऐसा नहीं कर सका.’

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...