8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यगोल्डी बराड़ ने ली डेरा प्रेमी की हत्या की जिम्मेदारी, FB पर...

गोल्डी बराड़ ने ली डेरा प्रेमी की हत्या की जिम्मेदारी, FB पर लिखा- ‘बदला’

Published on

फरीदाबाद,

फरीदकोट के कोटकपुरा में डेरा प्रेमी प्रदीप की हत्या की गई है. इस वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिये से गोल्डी बराड़ ने ली है. फेसबुक पेज पर गोल्डी बराड़ की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उसने प्रदीप की हत्या करके पर गाड़ी में हुए धार्मिक ग्रंथों की बे-अदबी का बदला ले लिया है.

इससे पहले व्यापारी से मांगी थी एक करोड़ की फिरौती
इससे करीब एक महीने पहले बठिंडा के एसएसपी ने बताया था कि पिछले दिनों के दौरान रामा मंडी में एक व्यापारी से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी. उस मामले में 9 आरोपियों को नामजद किया गया था. उनमें से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ मनप्रीत मन्ना और उनके कई साथी शामिल हैं.चार आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. आज एक ओर गैंग के साथी को पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया है, जिसका नाम बलविंदर बावा है. अब तक 5 दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कनाडा से फरार
बताते चलें कि पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला की हत्या के बाद से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम देशभर में सुर्खियों में आ गया. इस वारदात का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कनाडा में रहते हुए अपना गैंग भारत में चला रहा था. मगर, हाल ही में वह कनाडा छोड़कर अमेरिका के कैलिफोर्निया के फ्रैशनो सिटी चला गया है.

पंजाब पुलिस ने इंटरपोल की मदद से गोल्डी बराड़ को लेकर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. इसके बाद कनाडा में मुश्किलें बढ़ने के बाद गोल्डी बराड़ ने अपना ठिकाना बदल लिया है. फिलहाल पंजाब पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से अमेरिकन एजेंसियों की मदद लेकर गोल्डी बराड़ को अमेरिका में ट्रेस करने में लगी हुई हैं.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...