8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलशोएब की पहली पत्नी भी भारतीय, बगैर तलाक दिए सानिया से किया...

शोएब की पहली पत्नी भी भारतीय, बगैर तलाक दिए सानिया से किया था निकाह

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. लगातार खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द ही तलाक लेने जा रहे हैं. पाकिस्तान और यूएई की मीडिया में तो यह तक कहा जा रहा है कि दोनों अलग हो चुके हैं. आधिकारिक तौर पर तलाक हो चुका है.

हालांकि अभी सानिया और शोएब की ओर से इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है. सानिया और शोएब ने 2010 में निकाह किया था. तब से अब तक 12 साल के रिश्ते में खटास आ गई है. दोनों का एक चार साल का बेटा इजहान मिर्जा मलिक भी है.

शोएब ने सानिया से की थी दूसरी शादी
मगर क्या आप जानते हैं कि सानिया मिर्जा शोएब मलिक की पहली नहीं, बल्कि दूसरी पत्नी हैं? बता दें कि शोएब ने सानिया से दूसरी शादी की थी. उनकी पहली शादी भी भारतीय शहर हैदराबाद में हुई थी. उनकी पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्दीकी है.

यह मामला सबसे पहले तब सामने आया था, तब शोएब ने सानिया से 2010 में शादी की थी. तब आयशा सिद्दीकी ने सामने आकर सबको बताया था कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं और बगैर तलाक दिए वो दूसरी शादी नहीं कर सकते. उस वक्त शोएब ने आयशा के साथ किसी तरह के रिश्ते होने की बात से इनकार किया था.

पहली पत्नी को क्यों पसंद नहीं करते थे शोएब
मगर मामला बढ़ने के बाद उन्होंने आयशा से तलाक ले लिया था. शोएब ने सानिया से शादी के बाद पहली पत्नी आयशा से तलाक लिया था. बता दें कि इस पूरे मामले के दौरान ही आयशा ने बताया था कि वह मोटी हैं, इसलिए शोएब उन्हें पसंद नहीं करते हैं.

सानिया ने पहली मुलाकात में शोएब को भाव नहीं दिया था
बहुत ही कम फैन्स यह बात जानते होंगे कि पहली मुलाकात में सानिया ने शोएब को कोई भाव नहीं दिया था. यह बात खुद शोएब ने कुबूल की थी. एक पाकिस्तानी शो में इंटरव्यू शोएब और सानिया ने ये बातें शेयर की थीं. शोएब ने बताया था कि वो दोनों पहली बार 2003 में मिले थे, तब सानिया ने उन्हें बिल्कुल भी भाव नहीं दिया था. इस पर सानिया ने कहा कि तब क्रिकेटर्स की कैसी इमेज थी ये सभी को पता है, इसलिए हमें बचकर रहना पड़ा था.

हालांकि, सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक के बीच दोबारा बातचीत का सिलसिला साल 2009 में शुरू हुआ था. जब ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में सानिया और शोएब आमने-सामने आए थे. बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और शादी पर जाकर रुका.शोएब मलिक और सानिया की शादी 12 अप्रैल 2010 को एक पारंपरिक समारोह में हुई थी. यह विवाह हैदराबाद में हुआ था. शादी के 8 साल बाद यानी 2018 में उनके बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म हुआ था. इजहान अब चार साल का है.

दूसरी पत्नी सानिया को भी धोखा दे गए शोएब मलिक!
यदि मीडिया में आई तलाक की खबरें सच हैं, तो फिर कहना गलत नहीं होगा कि शोएब मलिक ने पहली पत्नी के बाद दूसरी वाइफ सानिया मिर्जा को भी धोखा दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोएब ने एक टीवी चैनल के रिएलिटी शो के दौरान सानिया को धोखा दिया है. खबरें चल रही हैं कि शोएब मलिक का अफेयर मॉडल आयशा उमर के साथ चल रहा है. इसकी कई बोल्ड तस्वीरें भी वायरल हुई हैं. इस पर मलिक ने खुलासा किया था कि आयशा ने फोटोशूट के दौरान मेरी बहुत मदद की थी.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...